सुधांशु पांडे और राजन शाही में अनबन? 'अनुपमा' सीरियल छोड़ने के बाद वनराज ने डायरेक्टर को किया अनफॉलो! जानिए सच
Updated on
29-08-2024 05:45 PM
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे का सफर अब खत्म हो गया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसका ऐलान किया। जैसे ही ये खबर सामने आई, हलचल मच गई। लोग कयास लगाने लगे कि सुधांशु ने अचानक शो छोड़ने का फैसला क्यों लिया, वो भी तब, जब शो पीक पर है। कुछ दबी आवाज में बोल रहे हैं कि इसकी वजह रुपाली गांगुली थीं, क्योंकि दोनों की सेट पर बनती नहीं थी। अब ये कहा जा रहा है कि सुधांशु ने प्रोड्यूसर राजन शाही को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। यानी साफ है कि दोनों के बीच अनबन है।
Sudhanshu Pandey ने बुधवार (29 अगस्त) को ये ऐलान करके सभी को चौंका दिया कि उन्होंने आखिरकार 'अनुपमा' सीरियल छोड़ दिया है। फेमस शो में सुधांशु वनराज शाह की भूमिका निभाते थे, जो रूपाली गांगुली के किरदार अनुपमा का पहला पति था। हालांकि, एक्टर ने 'अनुपमा' छोड़ने का कारण नहीं बताया है, लेकिन अब हर कोई सोच रहा है कि क्या यह शो के निर्माता राजन शाही के साथ किसी अनबन के कारण है! सुधांशु पांडे ने जैसे ही ये बड़ी अनाउंसमेंट की, उसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजन शाही को फॉलो करना बंद कर दिया है। हालांकि, वो अभी भी राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस 'डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन' को फॉलो कर रहे हैं। राजन शाही भी इंस्टाग्राम पर सुधांशु को फॉलो नहीं कर रहे हैं। वो रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना सहित 21 लोगों को फॉलो करते हैं। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि राजन पहले सुधांशु को फॉले करते थे या नहीं।
सुधांशु और रुपाली में अनबन!
साल 2022 में सुधांशु पांडे और रुपाली गांगुली के बीच कथित अनबन की खबरें भी सुर्खियों में रहीं। कहा गया कि दोनों कलाकार एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। हालांकि, बाद में न्यूज18 शोशा से खास बातचीत में सुधांशु ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा था, 'हम हमेशा इधर-उधर भागते हैं। एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं। सेट पर बच्चों जैसा माहौल होता है। हम खूब मस्ती करते हैं। अनबन की अफवाह सिर्फ अफवाह है।'
इन 2 कलाकारों ने भी छोड़ा शो
'अनुपमा' सीरियल टीवी टीआरपी लिस्ट में भी छाया रहता है। इसमें गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया, अल्पना बुच ने बा और निधि शाह ने किंजल का किरदार निभाया है। इससे पहले पारस कलनावत और आशीष मेहरोत्रा भी शो छोड़ चुके हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…