नेतन्याहू के वफादार के चीफ बनने से इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद में फूट, कौन हैं रोमन गोफमैन, क्या है विवाद?
Updated on
13-04-2026 12:59 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को मिलिट्री सेक्रेटरी मेजर-जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद के अगले प्रमुख के तौर पर मंजूरी दे दी है। गोफमैन 2 जून को डेविड बार्निया की जगह देश के शीर्ष जासूसी प्रमुख का पदभार संभालेंगे। बार्निया का पांच साल का कार्यकाल इसी दिन पूरा हो रहा है। रोमन गोफमैन के नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद नेतन्याहू ने उनकी तारीफ करते हुए कहा "वह (गोफमैन) एक बेहतरीन अधिकारी हैं, साहसी और रचनात्मक हैं जिन्होंने पूरे युद्ध के दौरान लीक से हटकर सोचने का नजरिया और जबरदस्त सूझबूझ का प्रदर्शन किया है।"
नेतन्याहू ने मोसाद प्रमुख के तौर पर गोफमैन को उनकी नई भूमिका में सफलता की शुभकामनाएं भी दीं और विश्वास जताया कि वह इजरायल की सुरक्षा में अहम योगदान देंगे। गोफमैन की इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ आयल जमीर ने भी तारीफ की है। उन्होंने कहा "मुझे पक्का लगता है कि उनका मिलिट्री में करियर बहुत शानदार रहा है और वे हर लिहाज से एक बेहतरीन और काबिल इंसान हैं।" जमीर ने तो यहां तक कह दिया कि अगर गोफमैन ने मोसाद के प्रमुख का पद न संभाला होता तो वे IDF के चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर उनकी खुद की जगह ले सकते थे।
गोफमैन की नियुक्ति पर मोसाद में फूट!
दूसरी तरफ मौजूदा मोसाद चीफ बार्निया ने गोफमैन की नियुक्ति का जोरदार विरोध किया और इस घोषणा के संबंध में कहा कि गोफमैन 'ऐसा व्यक्ति है जो अपनी शक्ति का दुरुपयोग करता है।' ओरी एल्माकायस, जिनका गोफमैन के साथ लंबे समय से सार्वजनिक विवाद चल रहा है, उन्होंने जोर देकर कहा "रोमन गोफमैन की नियुक्ति को मंजूरी देने का सीनियर अपॉइंटमेंट्स कमेटी का फैसला बेतुका है।" उन्होंने आगे कहा "रोमन गोफमैन की नियुक्ति मोसाद और इजरायल राज्य की सुरक्षा के लिए एक असली खतरा है। मैं यहीं नहीं रुकूंगा और मैं गोफमैन की नियुक्ति को रद्द करवाने के लिए लड़ूंगा।"
आपको बता दें कि एल्माकायस का मामला इजरायल में काफी विवादित है। गोफमैन पर आरोप है कि जब वे 210वीं डिवीजन के कमांडर थे तब उन्होंने 17 साल के एक किशोर (ओरी एलमकेयस) को एक अनधिकृत प्रभाव अभियान के लिए भर्ती किया था। इस दौरान उस किशोर को गोपनीय जानकारी दी गई जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बाद में उस एल्माकायस को गिरफ्तार कर लिया गया और 18 महीने तक हिरासत में रखा गया। एल्माकायस ने दावा किया कि उस अभियान के नतीजों के बाद गोफमैन ने 'उन्हें अकेला छोड़ दिया' था। गोफमैन की नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इस घटना का जिक्र किया और कहा "जिस किसी ने भी 17 साल के लड़के को अकेला छोड़ा वह मोसाद के एजेंटों को भी अकेला छोड़ देगा।"
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…