Select Date:

ईरान की नाक के नीचे होर्मुज स्‍ट्रेट से अमेरिका ने चुपचाप निकाले 70 जहाज, मुंह देखती रह गई IRGC, झटका

Updated on 01-06-2026 02:38 PM
तेहरान/दुबई: अमेरिका और ईरान सीजफायर के बाद भी लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। होर्मुज स्‍ट्रेट में ईरान की बारुदी सुरंगों और सेना की रोक के बाद सैकड़ों जहाज दोनों तरफ फंसे हुए हैं। इस बीच अमेरिका ने भी अपनी नाकेबंदी को कड़ा कर दिया है और ईरान के जहाजों को होर्मुज से जाने से रोक रहा है। अमेरिका ने तो ईरान जा रहे एक जहाज के इंजन तक को उड़ा द‍िया है। इस बीच न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने पिछले 3 सप्‍ताह के अंदर 70 व्‍यवसायिक जहाजों को होर्मुज स्‍ट्रेट से निकालने में मदद की है। वह भी तब जब इस संकरे रास्‍ते में ईरान ने हर जगह पर बारुदी सुरंगें बिछा रखी हैं।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने 70 जहाजों को होर्मुज स्‍ट्रेट से निकाला। इसमें कई जहाज होर्मुज से होते हुए अंदर गए और कई बाहर आए हैं। अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है। इनमें से ज्‍यादातर जहाजों ने अपने ट्रांसपोंडर को बंद कर दिया था ताकि उनकी पहचान नहीं की जा सके। अमेरिकी अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि इन जहाजों ने कौन सा रास्‍ता अपनाया और किसी तरह के जहाज होर्मुज से गुजरे हैं। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि ये जहाज ईरान के तट के पास से नहीं गुजरे हैं।

होर्मज में खतरा उठाने को तैयार कई कंपनियां


अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज ईरानी ड्रोन और मिसाइल के हमले के खतरे के बीच निकाले गए हैं। एक्‍सपर्ट का कहना है कि यह रास्‍ता ओमान के पास से हो सकता है। अमेरिका और इजरायल के हमले के पहले होर्मुज से 100 व्‍यवसायिक जहाज हर दिन निकलते थे लेकिन अब अमेरिका की मदद से हर दिन लगभग 3 जहाज निकले हैं। विश्‍लेषकों का कहना है कि कुछ जहाज मालिक खतरा उठाने को तैयार हैं और होर्मुज में अपना जहाज भेज रहे हैं और वहां से निकाल रहे हैं। इनमें से कई जहाज तो कई सप्‍ताह से फंसे हुए हैं।इस बीच ईरान के एक अमेरिकी ‘प्रीडेटर’ ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों पर बमबारी की है। अमेरिका की सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी है। ईरान ने भी जवाबी हमला करने की बात स्वीकार की। इस बीच कुवैत ने कहा कि उस पर ड्रोन एवं मिसाइल हमले किए गए जिन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने से रोकने के लिए उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। ये हमले ईरान युद्ध में कई सप्ताह से लागू युद्धविराम की नाजुक स्थिति को दर्शाते हैं। अमेरिकी और ईरानी अधिकारी इस युद्धविराम की अवधि को बढ़ाने के लिए समझौते पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हमले लगातार जारी हैं।

होर्मुज पर अपना 'कब्‍जा' बनाए हुए है ईरान


ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ बनाए हुए है जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है। कभी फारस की खाड़ी के इस संकरे मुहाने से तेल और प्राकृतिक गैस के वैश्विक कारोबार का पांचवां हिस्सा गुजरता था। इस बीच, स्थिति लगातार और चिंताजनक हो रही है। इजराइल ने लेबनान में लितानी नदी से आगे भी कब्जा कर लिया है, जबकि उग्रवादी समूह हिजबुल्ला इजराइल में ड्रोन हमले जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि उसने शनिवार और रविवार को ईरान में गेरुक शहर और केशम द्वीप के आसपास हमले किए।‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा, ‘सीमित और सोच-समझकर किए गए ये हमले ईरान की आक्रामक कार्रवाइयों के जवाब में किए गए जिनमें अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी ड्रोन को मार गिराना शामिल है।’ उसने कहा, ‘अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों, एक जमीनी नियंत्रण केंद्र और दो ऐसे ड्रोन को नष्ट कर दिया जो क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजर रहे पोतों के लिए स्पष्ट खतरा पैदा कर रहे थे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.