Select Date:

हिमाचल और गुजरात के साथ दिल्ली में भी दंगल, शाम 4 बजे हो सकता है MCD चुनाव का ऐलान

Updated on 04-11-2022 05:15 PM

हिमाचल प्रदेश और गुजरात के बाद आज दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है। राज्य चुनाव आयोग शुक्रवार शाम 4 बजे एमसीडी चुनाव का तारीखों का ऐलान कर सकता है। बता दें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव जो दिसंबर में होने की संभावना है।

अक्टूबर महीने की शुरुआत में, गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली नगर निगम के वार्डों के पुनर्निर्धारण से संबंधित एक अधिसूचना जारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के वार्डों की कुल संख्या 272 से घटकर 250 हो गई है।

केंद्र सरकार द्वारा एमसीडी वार्डों के 'परिसीमन' के बाद एमसीडी में कुल वार्डों की संख्या 250 हो गई है, जिनमें से 42 को आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में तीनों नगर निगमों के मर्जर के बाद यह पहला चुनाव होगा। 

पिछले 15 सालों से एमसीडी में भाजपा का शासन है। इस दौरान कोई दूसरा दल यहां पैर जमाने में कामयाब नहीं हो सका है। 2017 के चुनाव में भाजप ने किसी भी सिटिंग पार्षद को टिकट ना देकर एक बड़ा दांव चला था, इसके चलते पार्टी एंटी इनकम्बेंसी का कोई नुकसान नहीं झेलना पड़ा था और उसे एक बड़ी जीत मिली थी।

केंद्र सरकार ने इस साल संसद में एक कानून लाकर तीनों नगर निगमों का एकीकरण करते हुए दिल्ली नगर निगम नामक एक ही निगम बनाया था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पूरे दम-खम के साथ मैदान में उतरी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को एक साथ तीन मोर्चों पर घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.