ऋषभ पंत 140 kmph की रफ्तार वाली गेंदों की कर रहे कुटाई, कब लौटेगा भारत का सबसे बड़ा मैच विनर?
Updated on
05-08-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: ऋषभ पंत के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारत के सबसे बड़े टेस्ट विनर ने नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स है कि पंत नेट में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंदों का सामना कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले महीने यह जानकारी दी थी कि ऋषभ पंत ने अपना बल्लेबाजी अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है और अब इस खबर से भारतीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है।
एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए थे ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में अपनी भीषण कार दुर्घटना के बाद यह पहली बार है कि जब पंत की बल्लेबाजी को लेकर पॉजिटिव खबर आई है। 30 दिसंबर को पंत की कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विकेटकीपर गंभीर रूप से झुलस गया था। कई गंभीर चोटें आई थीं। वह लंबे समय से NCA में समय बिता रहे हैं।
140 किमी प्रति घंटे से अधिक गति वाली गेंदों का सामना कर रहे RevSportz की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंत अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नेट पर 140 किमी प्रति घंटे से अधिक गति वाली गेंदों का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक प्रशंसक ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि लीजेंड वापस आएगा। एक अन्य प्रशंसक ने पूछा- क्या विश्व कप के लिए वापसी का कोई मौका है? फैंस पूछ रहे सवाल- क्या वर्ल्ड कप में लौट सकेंगे पंत? एक अन्य प्रशंसक ने लिखा- अगर इसमें कुछ समय लगता है तो ठीक है, कृपया इसमें जल्दबाजी न करें... उसे खोना नहीं चाहता, वह क्रिकेट और विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में बहुत रोमांच लाते हैं। अगर पंत वर्ल्ड कप तक फिट हुए तो यह किसी करिश्मा से कम नहीं है। पंत जिस तरह से चोटिल हुए थे उसे देखकर यह कहा जा रहा था कि संभवत: विकेटकीपर बल्लेबाज कभी पुराने अंदाज में खेल नहीं पाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…