Select Date:

ऋषभ पंत को भारी नुकसान, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत के बाद मिली बुरी खबर

Updated on 01-04-2024 01:27 PM
विशाखापट्टनम: चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने बीती रात आईपीएल 2024 में जीत का खाता खोला। दिल्ली के खेमे में जमकर जश्न मना, लेकिन जीत की खुशियां उस वक्त आधी रह गई, जब कप्तान ऋषभ पंत पर भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया गया। डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के कारण दिल्ली के कप्तान पर ओवर गति धीमी रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। चूंकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, ऐसे में पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जुर्माना झेलने वाले दूसरे कप्तान

मैच के दौरान आईपीएल की ओर से धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद किसी टीम के कप्तान पर जुर्माना लगाए जाने का यह दूसरा मामला था। इससे पहले गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल को भी इसी तरह की सजा भुगतनी पड़ी, क्योंकि पिछले मंगलवार को चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान इसी अपराध के लिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था
बल्ले से छाए ऋषभ पंत
घरेलू मैदान पर लगातार दो जीत के बाद डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में इस सीजन में अपनी पहली हार झेलनी पड़ी जबकि ऋषभ पंत ने घर में लगातार दो मैच हारने के बाद बाहर निकलते ही सीजन की पहली जीत देखी। दिसंबर 2022 में जानलेवा कार हादसे में बाल-बाल बचे ऋषभ पंत पिछला आईपीएल सीजन नहीं खेल पाए थे, ऐसे में 15 महीने बाद मैदान पर वापसी करते हुए उन्होंने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक बनाया, उन्होंने 32 गेंद में 51 रन बनाए। इससे पहले दो इनिंग्स में 18 और 28 के स्कोर पर ही आउट हो गए थे।

चेन्नई हारी, धोनी ने दिल जीता

विशाखापट्टनम का डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा होम ग्राउंड है। मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जवाब में चेन्नई का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया था। मिडिल ओवर्स में टीम संभली जरूर, लेकिन छह विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 16 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी से हर किसी का दिल जीत लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.