ऋषभ पंत से छीना 'लॉर्ड' तो शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस से इस विदेशी प्लेयर को ले उड़ी मुंबई इंडियंस
Updated on
14-11-2025 12:56 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए प्लेयर्स को रिटेन या रिलीज करने का दिन करीब आ चुका है। शनिवार (15 नवंबर) से पहले सभी टीमों को अपने पत्ते खोलने हैं। ऐसे में टीमों के बीच चल रही ट्रेड डील में सबसे आगे मुंबई इंडियंस निकल गई है, जिसने गुरुवार को अपनी 'शॉपिंग कार्ट' में रखे दो प्लेयर्स की सौदेबाजी पूरी करते हुए उन्हें अपने घर ले गई। मुंबई ने पहले ऋषभ पंत की लखनऊ सुपरजायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को अपने कब्जे में किया, जिन्हें 2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने दूसरा झटका शुभमन गिल को दिया। मुंबई ने गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से उनके कैरेबियाई ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड ( Sherfane Rutherford) को खरीद लिया है। इन दोनों ट्रेड की घोषणा मुंबई इंडियंस ने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से दी है। इसे बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या खुद भी ऑलराउंडर हैं और अब टीम के पास इस मोर्चे पर दो और ऑप्शन हो गए हैं।
रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये में किया है ट्रेड
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने 2.6 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस से खरीदा है। इस प्राइस पर ही गुजरात ने पिछले सीजन में रदरफोर्ड को लिया था यानी उनकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। मुंबई ने इस कीमत का खुलासा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया है। 27 साल के रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंद्रे रसैल (Andre Russell) के साथ 139 रन जोड़ते हुए की थी। शार्दुल ठाकुर ( Shardul Thakur ) के साथ उनकी टीम में मौजूदगी मुंबई इंडियंस को मजबूत बनाने जा रही है।
आईपीएल में कई टीमों से खेल चुके हैं रदरफोर्ड
आईपीएल में भी रदरफोर्ड अब तक 23 मैच खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस के लिए साल 2020 की ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल रहे रदरफोर्ड ने साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से शुरुआत की थी और उसके बाद वे IPL2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। पिछले साल मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीद लिया था।
गुजरात के लिए भी बेहद अहम है ये ट्रेड
रदरफोर्ड को ट्रेड करना गुजरात के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है, जो IPL 2025 में अपने उतार-चढ़ाव वाले कैंपेन के बाद मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की तैयारी में है। इस उतार-चढ़ाव के बावजूद चार साल में तीसरी बार प्लेऑफ तक पहुंची गुजरात जानती है कि हर बार भाग्य काम नहीं आने वाला है। उनके पास टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर जैसे नाम हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर उनका संघर्ष करता रहता है। ऐसे में अब वे अपने पास बचे इन 2.6 करोड़ रुपये में बाकी रकम मिलाकर किसी बढ़िया बल्लेबाज को खरीद सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…