Select Date:

कृष्ण मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक

Updated on 19-08-2022 05:25 PM
ब्रिटेन के PM पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति गुरुवार को भगवान कृष्ण के मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन किए और जीत की कामना की। सोशल मीडिया पर सुनक ने लिखा- मैं पत्नी के साथ भक्ति वेदांत मनोर मंदिर में जन्माष्टमी मनाने गया था। यह हिन्दुओं का लोकप्रिय त्योहार है। हम इसे धूमधाम से मनाते हैं। इसमें भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाया जाता है। बता दें कि सुनक PM पद की रेस में सबसे आगे हैं। वो अगर चुनाव जीत जाते हैं तो ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे।

पहली मुलाकात स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में

सुनक ने MBA की पढ़ाई अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है। उनकी अक्षता से पहली मुलाकात यहीं हुई थी। 2009 में इन्होंने बैंगलोर में शादी की थी। सुनक साउथेम्प्टन में रहते हैं। उनके पैरेंट्स भारत के पंजाब राज्य के रहने वाले थे। ये ब्रिटेन में जाकर बस गए थे। अक्षता भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी हैं।

अक्षता ब्रिटेन की नागरिक नहीं
अक्षता के पास ब्रिटिश नागरिकता नहीं हैं। ब्रिटिश कानून के मुताबिक, अक्षता को ब्रिटेन के बाहर से होने वाली कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। सिर्फ ब्रिटिश नागरिकों को यह टैक्स देना पड़ता है। सुनक पर आरोप लगते हैं कि उन्होंने भले ही कोरोना दौर में राहत दी हो, लेकिन ब्रिटेन के नागरिकों पर टैक्स का बोझ बढ़ाने में भी कसर बाकी नहीं रखी।

सुनक 2015 में पहली बार सांसद बने

ब्रिटेन में PM पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने चीन पर सख्त रुख दिखाया था। सुनक ने कहा- बिल्कुल साफ हो चुका है कि चीन हमारे देश और दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर मैं प्रधानमंत्री बनता हूं तो पहले दिन से चीन के खिलाफ सख्त कदम उठाउंगा।

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का नाम 5 सितंबर को घोषित होगा। सुनक के अलावा लिज ट्रस PM पद की दौड़ में हैं। पहले रेस में 8 कैंडिडेट थे। पांच राउंड की सांसदों की वोटिंग के बाद ये दो नाम ही बचे हैं। 2015 में सुनक पहली बार सांसद बने और 2019 में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.