Select Date:

रितेश देशमुख ने नेपोटिज्म पर खींची करण जौहर की टांग

Updated on 10-09-2022 06:26 PM

अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), वरुण शर्मा (Varun Sharma)और कुशा कपिला (Kusha Kapila )स्टारर अमेजन का शो 'केस तो बनता है' (Case Toh Banta Hai) अक्सर चर्चा में रहता है। शो में कई सेलेब्स आते हैं, जिन पर अलग अलग आरोप लगाए जाते हैं और खूब मस्ती मजाक की जाती है। शो में एक पक्ष के वकील रितेश होते हैं तो दूसरे पक्ष के वकील वरुण, वहीं कुशा बतौर जज नजर आती हैं। ऐसे में हाल ही में शो में करण जौहर (Karan Johar) पहुंचे, जिनकी खूब टांग खिंचाई की गई। ऐसे ही बातों बातों में करण ने कहा दिया कि कभी कभी वो एक्टर में टैलेंट ढूंढते हैं लेकिन मिलता नहीं है।

नेपोटिज्म को लेकर खबरों में रहते हैं करण
बता दें कि करण जौहर अक्सर ही बॉलीवुड और नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर खबरों में रहते हैं। करण को लेकर अक्सर ये कहा जाता है कि स्टार किड्स को ही मौका देते हैं और उन्हें प्रमोट करते हैं। ऐसे में हाल ही में करण अमेजन मिनी टीवी के शो केस तो बनता है पर पहुंचे और एक बार फिर यही आरोप उन पर लगा। इस बार रितेश देशमुख ने शो में अपने वकील के किरदार के साथ करण पर आरोप लगाए और खूब मस्ती की।

एक्टर को कास्ट करते हुए क्या देखते हैं?
शो में रितेश ने करण जौहर से कहा, 'मुझे बताए कि आप जब किसी एक्टर को कास्ट करते हैं, तो आप क्या देखते हैं- गुड लुक्स,गुड लुक्स और गुड लुक्स।' इस पर करण जौहर जवाब देते हुए कहते हैं, 'मैं एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट भी देखता हूं। कभी कभी मैं टैलेंट, टैलेंट और टैलेंट भी देखता हूं मगल वो कभी मिलता नहीं है।' इस बयान के बाद करण जौहर चर्चा में आ गए हैं।

 कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में करण
बता दें कि इन दिनों करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर खबरों में बने हुए हैं।शो से जुड़े कई क्लिप्स बीते कुछ वक्त में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं। एक ओर जहां इस सीजन को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो वहीं हर एपिसोड में किसी न किसी वजह से आलिया का जिक्र भी हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि करण जौहर अक्सर अपने बेबाक अंदाज को चलते चर्चा में रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.