भारतीय टीम का नगीना बनेंगे ऋतुराज गायकवाड़, जानिए माइक हसी ने ऐसा क्यों कहा
Updated on
06-04-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2023 में गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने महज 2 मैच में ही 2 अर्धशतक के बदौलत 149 रन बना दिए हैं। अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के चलते रुतुराज मौजूदा समय में ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। वहीं ऐसे में सीएसके के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी ने रुतुराज गायकवाड़ की जमकर प्रशंसा की है।
माइक हसी ने गायकवाड़ को सराहा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी ने खुद से गायकवाड़ की तुलना करते हुए कहा, ' रुतुराज मुझसे (उस उम्र में) काफी बेहतर हैं। मेरे मन में इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सफल हो सकता है।' चेन्नई के लिए अच्छा करने के बाद भी रुतुराज भारत के लिए अच्छा करने में नाकाम रहे। इस पर हसी ने कहा,'हमें याद रखना चाहिए कि यह बहुत मुश्किल टीम है जिसमें वह शामिल हो रहे हैं, और उसको अभ तक कुछ ही मौ मिले हैं और यह कभी-कभी कठिन हो सकता है। वह किसी अन्य खिलाड़ी की तुलना में थोड़ा अधिक समय ले सकता है, लेकिन यह जर्नी का एक पार्ट है। उसके पास सफल होने का कौशल और मानसिक समझ है।'
उसे विकसित होते देखना अद्भुत रहा है: माइकल हसी माइकल हसी ने आगे अपने बयान में इस बात का भी जिक्र किया कि रुतुराज को विकसित होते देखने अद्भुत रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रुतु को सबसे अलग और खास खिलाड़ी बनाता है वो है उनका अच्छी गेंदो को भी बाउंड्री के लिए मारना।
हसी ने कहा, 'उसे विकसित होते देखना अद्भुत रहा है। वह एक आत्म जागरूक खिलाड़ी है और हर समय सुधार करना चाहता है। वह मैदान में हर तरफ क्लासिकल क्रिकेट शॉट खेलता है और अब उसने अपने खेल में एक और ताकत जोड़ दी है। रुतुराज को जो खास बनाता है वह है अच्छी गेंदों को बाउंड्री के लिए हिट करने की उनकी क्षमता।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…