Select Date:

रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बांधे पुल, टीम के इस एक खिलाड़ी को भी माना जीत का हीरो

Updated on 31-03-2026 11:34 AM
गुवाहटी: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आईपीएल 2026 में अपना अभियान शुरू किया है। इस टीम ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। शानदार जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की जिन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी ठोक तूफानी पारी खेली।

रियान पराग ने किसकी तारीफ की?

जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'टॉस हमारे लिए थोड़ा लकी रहा। यह लाल मिट्टी का विकेट था और बारिश भी हुई थी। गेंदबाजों ने अपनी योजना को अच्छी तरह लागू किया। कप्तानी के लिए काफी तैयारी की है लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है। प्लानिंग और रणनीति पर काफी समय दिया गया। हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हालात के अनुसार ढलना चाहते हैं जो आज हमने किया। सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तेज गेंदबाज काफी प्रभावी रहे। गुवाहाटी की पिच जड्डू भाई के लिए अनुकूल रही।'

वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदो में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की साझेदारी ने टीम के लिए जीत की नींव रखी। कप्तान ने सूर्यवंशी की तारीफ में कहा, 'मैं वैभव से कहता हूं कि आप पूरे 14 मैच खेलो मैदान या मीडिया की बातों से परेशान मत हो। कोचों से भी कहता हूं कि उन्हें खुलकर खेलने दें। नेट्स में उन्हें देखकर हम काफी प्रभावित हुए।'

रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'शुरुआत में हालात मुश्किल थे खासकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ। मीडियम पेसर्स के खिलाफ भी खेलना आसान नहीं था और स्पिनर्स को भी मदद मिल रही थी। शायद हम थोड़ी और गहराई तक बल्लेबाजी कर सकते थे लेकिन आजकल अच्छा स्कोर क्या है यह तय नहीं होता इसलिए खेलते रहना जरूरी था।'
उन्होंने कहा, 'आप पिछली चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। अगला मैच तीन दिन में है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं शुरुआत थोड़ी नर्वस थी लेकिन एक मैच खेल लेना अच्छा रहा। मैं हमेशा पूरी तरह आक्रामक खेलने में विश्वास नहीं करता लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण यह समझना मुश्किल है कि सही स्कोर क्या होगा। बल्लेबाजों के लिए जरूरी है कि वे खुद पर भरोसा रखें और मौका मिले तो शॉट खेलने से न चूकें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.