Select Date:

रिजवान और राशिद काउंटी टीम ससेक्स से खेलेंगे

Updated on 13-02-2022 07:14 PM

लंदन । इंग्लैंड की काउंटी टीम ससेक्स ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के साथ साल 2022 सत्र के लिए करार किया है। रिजवान का यह क्लब के साथ पहला अनुबंध है, वहीं राशिद से क्लब ने चौथी बार करार किया है। राशिद से पहली बार 2018 में करार किया गया था। रिजवान अगले साल अप्रैल की शुरुआत से उपलब्ध होंगे और काउंटी चैंपियनशिप और टी-20 ब्लास्ट में हिस्सा लेंगे, जबकि राशिद टी-20 ब्लास्ट में ही नजर आएंगे।
इस प्रकार रिजवान और ट्रैविस हेड के साथ राशिद 2022 सत्र के लिए क्लब के तीसरे विदेशी खिलाड़ी होंगे, हालांकि इनमें से केवल दो खिलाड़ी ही अंतिम ग्यारह में शामिल होंगे। ससेक्स के टी-20 कोच जेम्स कीर्तिले ने एक बयान में कहा कि राशिद टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हैं और हम उन्हें टीम में शामिल कर उत्साहित हैं। 
6.36 की इकॉनमी से 292 मैचों में 403 विकेटों के साथ टी-20 क्रिकेट में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज राशिद ने पुनर्निर्धारित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण टी-20 ब्लास्ट के पिछले सत्र में केवल तीन मैच खेले थे। राशिद ने क्लब के साथ पुन: अनुबंध करने पर कहा कि मैंने हमेशा ससेक्स में अपने समय का आनंद लिया है और टी-20 ब्लास्ट खिताब को ससेक्स के शहर होव में वापस लाने में मदद करने के लिए पहले से कहीं अधिक द्दढ़ संकल्पित हूं। रिजवान ने क्लब के साथ जुड़ने पर कहा कि मैं 2022 सीजन के लिए ऐतिहासिक ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनने के लिए बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैंने हमेशा ससेक्स समुदाय के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं और यह पारिवारिक क्लब हमेशा मेरे दिल के करीब था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.