USA में सड़क किनारे गाड़ी रोक रिजवान ने अदा की नमाज, वायरल हुआ वीडियो
Updated on
07-06-2023 08:25 PM
अमेरिका: पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अपने धर्म को काफी ज्यादा फॉलो करते हैं। वह कहीं भी नमाज पढ़ने से कतराते नहीं है। रिजवान को कितनी बार मैदान पर ही नमाज अदा करते हुए देखा गया है। बता दें कि इस समय पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अमेरिका में है।
जहां वह हार्वर्ड युनििवर्सिटी के एक एजुकेशन प्रोग्राम में भाग ले रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस प्रोग्राम में खेल से जुड़े अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं। हालांकि रिजवान इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी बड़ी वजह है कि वह अमेरिका में सड़क पर गाड़ी रोककर नमाज पढ़ने लगे। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिजवान ने अमेरिका में गाड़ी रोककर अदा की नमाज
दरअसल, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिका में रिजवान सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर, रोड के साइड में यानी फुटपाथ के हिस्से में कपड़ा बिछाकर नमाज अदा कर रहे हैं। कुछ फैंस को रिजवान का यूं सड़क पर नमाज अदा करना काफी पसंद आ रहा है। तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
ऐसा रहा है अब तक रिजवान का इंटरनेशनल करियर
31 साल के रिजवान ने पाकिस्तान के लिए अब तक 27 टेस्ट, 57 वनडे और 85 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 38 की औसत से 1373 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक और 7 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं वनडे में रिजवान ने 34 की एवरेज से 2 शतक और 9 अर्धशतक की बदौलत 1408 रन बनाए हैं। जबकि टी20 में उन्होंने 49.1 की औसत से 2797 रन ठोके हैं। टी20 में रिजवान के नाम 1 शतक और 25 अर्धशतक हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…