Select Date:

कुल्लू-मनाली में सड़कें और बिजली गुल, मंडी में पीने के पानी ने किया बेहाल

Updated on 18-07-2023 04:35 PM
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में विनाशकारी बाढ़ के एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी कुल्लू के कई हिस्से क्षेत्रों से कटे हुए हैं। रविवार को जहां 771 सड़कें बंद रहीं, तो वहीं मंडी में पीने के पानी की कमी से लोग बेहाल दिखे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Sdma) ने बताया कि कुल्लू जिले में 161 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें सबसे अधिक 46 मनाली उपखंड में हैं। इसके बाद बंजार में 45, निरमंड में 37 और कुल्लू उपखंड में 32 सड़कें हैं। मंडी जिले में पंडोह राजमार्ग शनिवार को फिर से खोल गया। लेकिन रविवार को हुए भूस्खलन ने मंडी के लिए बजौरा और कटौला से होकर आने वाला वैकल्पिक मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है।

डायवर्जन से भारी ट्रैफिक जाम की समस्या

टूटी-फूटी कुल्लू-मनाली सड़क से ट्रैफिक ब्यास नदी के बाएं किनारे बसे रायसन गांव की ओर मोड़ने से तीन दिनों तक भारी जाम की स्थिति है। इस वजह से अब घाटी छोड़ने में घंटों लग जाते हैं। ब्यास नदी में बाढ़ के कारण मनाली के पास कलाथ और आलू ग्राउंड में राजमार्ग का एक पूरा हिस्सा बह गया था, जिसके बाद यातायात को पतलीकूहल की ओर मोड़ दिया गया। औट-बंजार सड़क फिर से खुल गई है। लेकिन जिले के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां करीब एक सप्ताह से बिजली नहीं है। जिले के 693 बाधित वितरण ट्रांसफार्मर क्षेत्रों (डीटीआर) में से, सबसे अधिक 415 थलौट बिजली उपखंड में हैं, इसके बाद कुल्लू में 213 और मनाली में 65 हैं।

फोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी हुई डैमेज

बंजार घाटी के कई इलाकों में एक हफ्ते से फोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। एसडीएमए ने शिमला जिले में 326 सड़कें बंद होने की सूचना दी है। इसके बाद लाहौल-स्पीति और सिरमौर में 62-62 सड़कें बंद होने के अलावा मंडी जिले में 61 सड़कें बंद हैं। प्रभावित 512 जल आपूर्ति योजनाओं में से सबसे अधिक 258 मंडी जिले में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.