ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने उतरेंगे रोहन बोपन्ना, कब और कहां देखें फाइनल मुकाबला
Updated on
27-01-2024 01:16 PM
मेलबर्न: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना शनिवार को पुरुष डबल्स में अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगे। 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावास्सोरी की इटैलियन जोड़ी का सामना करने के लिए मैथ्यू एबडेन के साथ उतरेंगे। बोपन्ना यहां दूसरी बार फाइनल मुकाबला खेलेंगे। पिछले साल सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल फाइनल में हार गए थे।
रैंकिंग में नबर एक बन चुके बोपन्ना
फाइनल तक पहुंचने के दौरान 43 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को एटीपी पुरुष डबल्स में विश्व नंबर 1 भी बन गए। अगर बोपन्ना पुरुष डबल्स में अपना पहला मेजर खिताब जीतते हैं, तो वह एटीपी इतिहास में सबसे उम्रदराज स्लैम विजेता बन जाएंगे। यह उनका कुल दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब होगा। इससे पहले 2017 में वह फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत चुके हैं। एबडेन भी अपने करियर में एक बार मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत चुके हैं।
रोहन बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल कब और किस समय शुरू होगा? रोहन बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल 27 जनवरी को भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:15 बजे से होगा। यह मैच आर्यना सबालेंका और किनवेन झेंग के बीच मैच होने वाले महिला सिंगल्स फाइनल के बाद शुरू होगा।
भारत में किस टीवी चैनल पर रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 फाइनल का ब्रॉडकास्ट होगा? रोहन बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल को भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…