कमबैक में रोहित और विराट फेल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल
Updated on
19-10-2025 12:04 PM
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को शुरुआती झटके लग गए। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनकी तेज गति वाले आक्रमण ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब तंग किया। 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली फैंस की अपार उम्मीदों के बीच शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को उनका विकेट मिला।
विराट कोहली के साथ ही रोहित शर्मा का बल्ला भी इस मैच में नहीं चला। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट जोश हेजलवुड को मिला। उछाल लेती गेंद पर रोहित संभाल नहीं पाए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में चली गई। 14 गेंदों की अपनी पारी में रोहित के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। विराट और रोहित 7 महीने बाद भारत के लिए कोई मैच खेल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे
विराट कोहली और रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। बेंच पर कई युवा खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि करियर के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके रोहित और विराट के पास ज्यादा समय नहीं है। 2027 में विश्व कप भी होना है।
टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलते
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट के साथ ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। दोनों ने आईपीएल के बाद कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला। यही वजह है कि वह पिच पर सहज नजर नहीं आ रहे थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…