Select Date:

T20 में रोहित-कोहली की वापसी राहुल, अय्यर और जडेजा बाहर

Updated on 08-01-2024 01:44 PM

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। वे पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहला टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे।

रोहित के अलावा, विराट कोहली और शुभमन गिल की भी वापसी हुई है, जबकि केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा को टीम में जगह नहीं दी गई है।

सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और ऋतुराज गायकवाड को चोट के कारण बाहर रखा गया है। ये सभी अपनी-अपनी चोट से उबर नहीं पाए।

11 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम हैं। यह जून में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी बाइलैट्रल सीरीज है।

यह है भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

गिल और सैमसन की वापसी
टी-20 सीरीज के लिए ओपनर शुभमन गिल और विकेटकीपर संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई हैं। ओपनर ऋतुराज गायकवाड चोटिल हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं दी गई है। विकेटकीपर ईशान किशन निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं।

चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में चुना गया है, जबकि रवींद्र जाडेजा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। लेग स्पिनर के रूप में भारत के पास रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव का विकल्प है, वहीं वॉशिंगटन सुंदर को ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में टीम में रखा गया है।

युवा पेस बैटरी पर भरोसा
सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने युवा पेस अटैक पर भरोसा जताया है। अफगानों के खिलाफ होम सीरीज में अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार की तिकड़ी पेस अटैक करेगी। टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे नाम नहीं हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी टी-20 सीरीज
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत 3 ही टी-20 मैच खेलेगा। तीनों मुकाबले अफगानिस्तान से होंगे। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा। इसका शेड्यूल ICC ने शुक्रवार, 5 जनवरी को ही जारी किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.