Select Date:

केकेआर के खिलाफ रोहित-रिकेल्टन शो, 221 रन चेज करके मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 13 सीजन का इंतजार

Updated on 30-03-2026 11:28 AM
मुंबई: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के 13 सीजन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने 2026 सीजन का अपना पहला मुकाबला जीत लिया। आखिरी बार मुंबई ने 2012 में सीजन का अपना पहला मुकाबला जीता था। लगातार 13 सीजन अपने पहले मैच में हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को वानखेड़े स्टेडियम में 6 विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे। मुंबई ने 20वें ओवर में 5 गेंद रहते मैच जीत लिया। यह मुंबई इंडियंस का लीग में सबसे सफल रन चेज है। इससे पहले टीम ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रनों का टारगेट चेज किया था।

रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने तय कर दी जीत

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। तीसरे ओवर में वैभव अरोड़ा के खिलाफ दोनों ने तीन छक्के मारे। रोहित शर्मा ने पावरप्ले में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 23 गेंद पर अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी। 6 ओवर के बाद मुंबई ने 80 रन ठोक दिए थे। रिकेल्टन ने 9वें ओवर में सुनील नरेन को दो छक्के मारकर 24 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। इसी ओवर में मुंबई का स्कोर 100 के पार पहुंचा।
रोहित शर्मा शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 78 रन बनाकर आउट हो गए। 38 गेंद पर रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के मारे। रिकेल्टन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 71 गेंद पर 148 रनों की साझेदारी बनाई। 8 गेंद पर 16 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। रिकेल्टन का पास भी शतक लगाने का मौका था लेकिन 81 रन बनाकर वह रन आउट हो गए। उनके बल्ले से 4 चौके और 8 छक्के निकले। तिलक वर्मा ने 20, हार्दिक पंड्या ने नाबाद 18 और नमन धीर ने 5 रन बनाकर मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने केकेआर के लिए फिफ्टी ठोकी

टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी केकेआर को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। रहाणे ने पहले ओवर में बोल्ट की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। कप्तान हार्दिक पंड्या की चौथे ओवर में लाइन और लेंथ की लगातार गलतियों का फायदा उठाकर केकेआर ने 26 रन बना लिए। 17 गेंद पर 37 रनों की पारी खेलने के बाद एलन पावरप्ले के आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। केकेआर ने पावरप्ले में 78 रन बनाए।
केकेआर ने आठवें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और एक समय ऐसा लग रहा था कि रहाणे शतक तक पहुंच जाएंगे। वह 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। नौवें ओवर में ठाकुर ने कैमरन ग्रीन को आउट किया। फिर अपने तीसरे और पारी के 14वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने धीमी क्रॉस-सीम गेंद डालकर रहाणे को आउट कर दिया।। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

अंत के ओवर्स में अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद पर 51 और रिंकू सिंह ने 21 गेंद पर 33 रन बनाकर केकेआर को 220 रनों तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए। यह मुंबई इंडियंस के लिए उनका डेब्यू मुकाबला था। एक विकेट हार्दिक पंड्या को मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.