Select Date:

17 साल पुराना याराना, पीयूष चावला पर जान छिड़कते हैं रोहित शर्मा, एक डांट नहीं ला सकती दोस्ती में दरार

Updated on 26-04-2023 07:15 PM
नई दिल्ली: आईपीएल का 16वां सीजन जारी है। बीती रात डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हराया। मैच में पीयूष चावला ने दो विकेट चटकाए और फिर लोअर ऑर्डर में आकर 12 गेंद की 18 रन की पारी खेलकर हार के अंतर को कम करने में बहुमूल्य योगदान दिया। मगर इन सबके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा के गुस्से से बच नहीं पाए। दरअसल, 17वें ओवर में पीयूष चावला से मिसफील्डिंग हो गई। शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे पीयूष हाथ में गेंद होने के बावजूद बाउंड्री दे बैठे। बस फिर क्या था रोहित ने अपने पुराने दोस्त को जमकर फटकार लगाई।


17 साल पुरानी दोस्ती

शायद आप में से कई लोग जानते होंगे कि रोहित शर्मा और पीयूष चावला आज से नहीं बल्कि बरसों पुराने दोस्त हैं। दोनों 2006 में फाइनल खेलने वाली अंडर-19 भारतीय वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे। चावला टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज थे। उन्हें अनिल कुंबले का वारिस समझा जाता था। बाद में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित भी की और 2010 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहें। 2006 में इंटरनेशनल करियर की शुरुआत के बाद 2012 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 34 साल के चावला पर रोहित शर्मा ने आईपीएल में यूंही नहीं भरोसा जताया। वह मौजूदा सीजन के सात मैच में 11 विकेट चटका चुके हैं।
फाइनल हार गई थी टीम
2006 भारतीय अंडर-19 विश्व कप टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, जहां खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी। टीम के कप्तान रविकांत शुक्ला थे, लेकिन रोहित शर्मा उस स्क्वॉड के सबसे सफल खिलाड़ी साबित हुए। शाहबाज नदीम, रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला ने भी भारतीय टीम के लिए स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली जबकि चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में भारत की रीढ़ की हड्डी हैं।

ऐसा था भारतीय स्क्वॉड
वेंकटेश प्रसाद की कोचिंग वाले स्क्वॉड में रविकांत शुक्ला (कप्तान), रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, पीयूष चावला, सौरभ बांदेकर, प्रणबेश पॉल (विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, अबू नेचिम, मनीष परमार, पिनाल शाह, गौरव धीमान, मयंक तेहलान, विजयकुमार यो महेश और इशांत शर्मा शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.