रोहित शर्मा ने बुमराह से पूछा- पिच कैसी है? भारत के पहले प्रैक्टिस सेशन में क्या-क्या हुआ
Updated on
18-06-2024 02:18 PM
ब्रिजटाउन: भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप के कैरेबियाई चरण में अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया, जिसमें विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने सुपर आठ में प्रभाव छोड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए। कोहली ने न्यूयॉर्क की मुश्किल पिचों पर निराश किया और आईसीसी इवेंट के ग्रुप राउंड के बाद तीन पारियों में उनके स्कोर एक, चार और शून्य रन रहे। एक्सपर्ट्स और फैंस को उम्मीद है कि सुपरस्टार कोहली तब धमाल मचाएंगे जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी और यह सुपर आठ और टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण होगा। भारत गुरुवार को यहां केनसिंग्टन ओवल में अपने पहले सुपर आठ मैच में अफगानिस्तान से खेलेगा। जडेजा और कुलदीप ने बहाया पसीना जडेजा ने भी अब तक बल्लेबाजी या गेंदबाजी में कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं दिया है। कुलदीप का मामला अलग है क्योंकि उन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि उनसे कैरेबियाई परिस्थितियों में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद है जहां स्पिनरों को फायदा मिला है। टीम के सभी सदस्य अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे क्योंकि भारत 12 जून को न्यूयॉर्क चरण पूरा करने के बाद मैदान में नहीं उतरा था। खराब मौसम के कारण फोर्ट लॉडरडेल में कोई प्रशिक्षण या मैच संभव नहीं हो पाया था इसलिए खिलाड़ी सोमवार को सत्र का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उत्सुक थे।
रोहित ने बुमराह से पूछा- पिच कैसी है? न्यूयॉर्क की पिच की लगातार आलोचना हुई और अब ध्यान कैरेबियाई में छह स्थानों पर उपलब्ध कराई जा रही पिचों पर है। आईपीएल में 200 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है, लेकिन टूर्नामेंट में केवल दो बार इस आंकड़े को छुआ गया और वह भी सिर्फ कैरेबिया में। यहां तक कि 150 रन के स्कोर का पीछा करना भी आसान नहीं रहा। इसे देखते हुए यह पूरी तरह से आश्चर्य की बात नहीं थी कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने नेट पर जाते समय अपने खिलाड़ियों से अभ्यास पिचों के बारे में पूछा। उन्होंने अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पूछा, ‘पिच कैसी है?’ बुमराह अभ्यास के लिए उपलब्ध कराई गई पिचों से खुश लग रहे थे।
कोहली कर रहे एक्स्ट्रा मेहनत मैदान में वार्मअप करने के बाद कोहली जडेजा के साथ सबसे पहले नेट पर पहुंचें पूर्व कप्तान ने कुलदीप और हार्दिक पंड्या का सामना करने से पहले कम से कम 30 मिनट तक थ्रोडाउन का सामना किया। बुमराह के खिलाफ पुल का अभ्यास करने से पहले कोहली को एक्स्ट्रा कवर पर लॉफ्टेड ड्राइव खेलते देखा गया। भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज की एक शॉर्ट गेंद को कोहली ने फाइन लेग क्षेत्र में हुक किया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी मुस्कुराए। बगल के नेट पर बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने नेट गेंदबाज की लेग स्पिन के खिलाफ एक्स्ट्रा कवर पर स्लॉग स्वीप और इनसाइड आउट ड्राइव का प्रयास किया। पूरे परिसर में हवा चलने के कारण सिराज और अर्शदीप सिंह ने गेंद को खूब स्विंग कराया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…