Select Date:

रोहित शर्मा इस सवाल पर फट पड़े, भड़ास में निकला सबसे बड़ा दर्द, बोले- हमारे पास पेसरों का जखीरा नहीं

Updated on 12-07-2023 02:36 PM
डोमेनिका: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं। इसके बाद जयदेव उनादकत, डेब्यू के लिए तैयार मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर के रूप में अनुभवीन तेज गेंदबाजी नजर आती है। रोचक बात यह है कि यहां खेलने का किसी के पास भी अनुभव नहीं है। ऐसे में जब कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया तो उनका सबसे बड़ा दर्द बाहर निकला। उन्होंने कहा कि हमारे पास पेसरों का जखीरा नहीं है।

जसप्रीत बुमराह का लंबे समय से नहीं मिला साथ
जब भारतीय कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण में मुंबई इंडियंस (एमआई) का नेतृत्व कर रहे थे, तब रोहित शर्मा ने कहा था- पिछले छह से 8 महीनों से मैं जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने का आदी हूं। रोहित की मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पूरे सत्र में तेज गेंदबाज बुमराह के बिना खेला और 5 बार के विनर्स ने तेज गेंदबाजी सबसे बड़ी कमजोरी होने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंची थी।

टी-20 वर्ल्ड कप में रविंद्र जडेजा भी रहे बाहर
रोहित एंड कंपनी को टी20 विश्व कप में रविंद्र जड़ेजा और बुमराह की सेवाएं नहीं मिलीं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में एशियाई दिग्गज तब बुमराह, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के बिना थे। राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली टीम पर वही पुरानी चोट की समस्या हावी हो गई है। बुमराह पहले से चोटिल हैं तो विंडीज दौरे के लिए मोहम्मद शमी को आराम देने का फैसला किया गया, जबकि उमेश यादव को टीम से बाहर कर दिया गया।

गेंदबाजों पर सवाल और रोहित शर्मा का छलका दर्द
रोहित से कैरेबियन में अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- हमने देखा है कि तेज गेंदबाजों ने यहां काफी विकेट लिए हैं। पर अब जो है वो है। खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं और दुर्भाग्यवश हमें उन्हें रोटेट करना पड़ता है। हमारे पास तेज गेंदबाजों की लाइन नहीं लगी है। भारत में बहुत सारे गेंदबाज चोटिल हैं। जो हमारे पास हैं, हमें उन्हें मैनेज करने की आवश्यकता है। यही कारण है कि हमारे अनुभवी गेंदबाज इस दौरे पर नहीं आ सके।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस सीजन में कैरेबियन में भारत के तेज आक्रमण की धुरी हैं। 19 टेस्ट खेल चुके सिराज वेस्टइंडीज सीरीज के लिए मौजूदा भारतीय टीम में सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। तेज गेंदबाज सिराज के साथ शार्दुल ठाकुर (9), जयदेव उनादकट (2), नवदीप सैनी (2) और मुकेश कुमार शामिल हैं। कप्तान ने कहा- जयदेव नए नहीं हैं। उन्होंने 10-12 साल पहले डेब्यू किया था। मुकेश कुमार ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को कैरेबियन टीम के खिलाफ 3 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) और पांच टी20 मैच भी खेलने हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.