Select Date:

रोहित शर्मा ने पिया मोहम्मद सिराज का जूठा पानी, ट्विटर पर आई ऐसी प्रतिक्रिया!

Updated on 10-02-2023 07:48 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई थी। पारी का पहला विकेट मोहम्मद सिराज के नाम रहा था। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को आउट किया था, जबकि रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट झटकते हुए पूरी लाइम लाइट चुरा ली थी। अश्विन के नाम भी 3 विकेट रहे। इन दोनों के अलावा कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा ने भी हाफ सेंचुरी जड़ी।


इसके बावजूद जिस बात की सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है वह है कि रोहित शर्मा के व्यवहार की। दरअसल, मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ कि फैंस कप्तान रोहित शर्मा की ट्विटर पर तारीफ करते नहीं थक रहे। हुआ यह कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान 10वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक लिया गया। मैदान पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बॉटल को मुंह लगाकर पानी पिया। इसके बाद कप्तान रोहित भी उसी बॉटल से पानी पीते नजर आए।
    इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हर कोई रोहित शर्मा के इस व्यवहार की तारीफ कर रहा है। यह इसलिए भी तारीफ करने वाला है, क्योंकि मैच से पहले नागपुर पहुंचने के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मोहम्मद सिराज होटल में एंट्री करते समय स्वागत तिलक लगवाने से इनकार करते नजर आए थे। उनके अलावा टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक, बैटिंग कोच विक्रम राठौर और कोचिंग स्टाफ के सदस्य हरि ने भी तिलक लगवाने से इनकार किया था।
    यह वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर उमरान मलिक और सिराज की आलोचना हुई, लेकिन अब जब रोहित शर्मा ने इस तरह का व्यवहार किया है तो उनकी तारीफ हो रही है। यहां बताना जरूरी है कि इससे पहले उमरान मलिक कई मौके पर तिलक लगवाते दिखे थे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
     22 July 2026
    कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
    Advt.