5 रन की हार पर भड़के रोहित शर्मा, 3 गेंदबाजों को सरेआम पिलाई डांट
Updated on
17-05-2023 07:49 PM
लखनऊ: मुंबई के बल्लेबाज टिम डेविड ने जो कमाल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था वह उसे मंगलवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दोहरा नहीं सके। उनके क्रीज पर रहते मुंबई की टीम अंतिम ओवर में 11 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। इसे हासिल करने में उनके आगे बाधा बनकर आए मोहसिन खान। अपने पहले ही ओवर में 13 रन लुटवा देने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को कप्तान क्रुणाल पंड्या ने डेविड और कैमरून ग्रीन के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में 11 रन के बचाव की जिम्मेदारी दी।
मोहसिन ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और सिर्फ पांच रन ही दिए, जिससे मुंबई की टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 172/5 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 15 अंक के साथ तीसरे पर पहुंच गई जबकि मुंबई की टीम फिसलकर पांचवें पर पहुंच गई। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बावजूद पांच रन से हारने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए कहा कि आखिरी तीन ओवरों में रन लुटाना महंगा पड़ा।
इन 3 गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में लुटाए थे जमकर रन
क्रिस जॉर्डन: 18वें ओवर में 24 रन
जेसन बेहरेनडॉफ: 19वें ओवर में 15 रन
आकाश मधवाल: 20वें ओवर में 15 रन
लखनऊ ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बना डाले। मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवर में 54 रन दे दिये। जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हम अच्छा खेले ही नहीं। कुछ पल आए थे जिन्हें भुनाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन हमें मनोबल ऊंचा रखना होगा।’
पहले विकेट की साझेदारी में ईशान किशन के साथ 58 गेंद में 90 रन जोड़ने वाले रोहित ने कहा, ‘हमने पिच का अच्छा आकलन किया था। यह पहले की तरह नहीं थी और बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। हमने दूसरे हाफ में लय खो दी। गेंदबाजी में भी आखिरी तीन ओवर में काफी रन दे डाले।’ प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आंकड़े क्या कहते हैं। हमें अगला मैच हर हालत में जीतना है।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…