सरफराज खान के पिता के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान ने सुनाया किस्सा
Updated on
22-03-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें अपने युवा साथियों के साथ खेलने में बहुत मजा आया। रोहित का कहना है कि ये युवा खिलाड़ी थोड़े शरारती जरूर थे, लेकिन जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया तो रोहित भावुक भी हो गए। इस सीरीज़ में विराट कोहली जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे। लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 4-1 से हरा दिया। इस सीरीज में रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, आकाशदीप और देवदत्त पडिकल जैसे पांच युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।
रोहित शर्मा ने क्या कहा?
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'टीम रो' पर रोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे इनके साथ खेलकर बहुत अच्छा लगा। ये सभी युवा खिलाड़ी थोड़े शरारती थे। मैं इनमें से ज़्यादातर खिलाड़ियों को और उनकी ताकत को जानता था। मैं उन्हें ये बताकर सहज बनाना चाहता था कि वो कितने अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्होंने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से उन्होंने मेरी और राहुल सर की बात मानी वो लाजवाब था।'
युवा खिलाड़ियों के डेब्यू के मौके पर माता-पिता की मौजूदगी और पूरे माहौल से भावुक होकर रोहित ने कहा कि वो उनके डेब्यू में खो से गए थे। रोहित शर्मा ने कहा, 'मैं इन सब लड़कों के डेब्यू में खो गया था। उनके माता-पिता भी वहां मौजूद थे, बहुत भावुक करने वाला था। मुझे उनका डेब्यू देखकर वाकई बहुत अच्छा लगा।
सरफराज के पिता के साथ खेल चुके
भारतीय कप्तान ने सरफराज खान का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने बचपन में सरफराज के पिता के खिलाफ क्रिकेट खेला था। रोहित ने कहा, 'जब मैं बहुत छोटा था तब मैं सरफराज के पिता के साथ कांगा लीग में खेल चुका हूं। उनके पिता बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। वह एक आक्रामक खिलाड़ी थे और मुंबई क्रिकेट सर्कल में बहुत फेमस थे। मैं उनके प्रयास और कड़ी मेहनत को बधाई देना चाहता था जिसकी वजह से उनके बेटे को भारत के लिए खेलने में मिला। मैं बस उन्हें यह बताना चाहता था कि उनके बेटे की टेस्ट कैप उतनी ही उनकी है जितनी उनके बेटे की।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…