रोहित शर्मा ने अजीत अगरकर के साथ मिलकर कर दिया खेल? राहुल द्रविड़ फिर बनेंगे कोच
Updated on
29-11-2023 01:46 PM
नई दिल्ली: विश्व कप 2023 के फाइनल की आखिरी गेंद के साथ ही राहुल द्रविड़ का कोच के रूप में दो साल का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली और इस तरह राहुल द्रविड़ कोच के रूप में विश्व विजेता बनने का सपना भी टूट गया। इसके बाद खबरें आई थीं कि वह नहीं चाहते हैं कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़े। फिर खबर आई कि वह आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं। इस बीच राहुल द्रविड़ को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें फिर से कोच बनाने मन बना लिया है।
विश्व कप के साथ ही खत्म हो गया था राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे नियमित कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अहम भूमिका है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भी भारत को हार मिली थी, जबकि द्रविड़ के रहते टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल भी दिल टूटा था। इस विश्व कप में लगातार 10 जीत के बाद विश्व विजेता के लिए फेवरिट टीम रही इंडिया के लिए फाइनल डे खराब रहा। राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के बाउंसर के मुंहतोड़ जवाब भी दिया। भविष्य पर बातें कीं, लेकिन हर किसी को पता था कि यह उनका कोच के तौर पर आखिरी दिन है।
आशीष नेहरा को था ऑफर, लेकिन बात नहीं बनी
अब इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो टी-20 फॉर्मेट के लिए आशीष नेहरा को कोच बनाने की बात चल रही थी, लेकिन अपने दोस्तों के बीच आंशू नाम से मशहूर गुजरात टाइटंस के कोच ने इनकार कर दिया। इस बीच रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की राय द्रविड़ के पक्ष में रही। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का मानना है कि द्रविड़ को अगले टी20 विश्व कप तक बने रहना चाहिए। अगर द्रविड़ इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो संभावना है कि गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ जैसे प्रमुख सहयोगी स्टाफ को भी नए अनुबंध दिए जाएंगे। नेहरा के हटने से राहुल द्रविड़ फिर हो गए फेवरिट उल्लेखनीय है कि विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद, द्रविड़ ने कहा कि 'उनके पास यह सोचने का समय नहीं था' कि क्या वह भारत के कोच बने रहना चाहेंगे। दूसरी ओर, नेहरा टी-20 कोच के तौर पर फेवरिट थे, क्योंकि नेहरा के मार्गदर्शन में गुजरात टाइटंस पिछले साल आईपीएल चैंपियन थी और 2023 सीजन में उपविजेता रही थी। विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने नेहरा से संपर्क किया था। टी20 वर्ल्ड कप अगले साल जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका सीरीज से संभाल सकते हैं मोर्चा पीटीआई की मानें तो बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- बीसीसीआई चाहता है कि द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका जाएं। तो क्या वह अनुबंध पर हस्ताक्षर किए बिना एक दौरे पर जाने के लिए तैयार होंगे? सूत्र ने कहा- अनुबंध पर काम किया जाएगा, लेकिन टेस्ट सीरीज महत्वपूर्ण है और भले ही वह दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज के लिए नहीं जाते हैं, लेकिन वह वनडे से (टीम में) शामिल हो सकते हैं।
वीवीएस लक्ष्मण इसलिए नहीं बनेंगे टीम इंडिया के कोच वीवीएस लक्ष्मण को लेकर खबर है कि वह सीरीज के पहले चरण के दौरान टीम को प्रशिक्षित कर सकते हैं, जिससे उन्हें 'ए' टीम का आकलन करने का मौका भी मिलेगा। साथ ही अधिकारी का कहना है कि लक्ष्मण के पास एनसीए की प्रमुख जिम्मेदारी है। एक और U19 विश्व कप भी आ रहा है। इस बीच भारत का साउथ अफ्रीका दौरा भी है। हालांकि, द्रविड़ ने अभी तक अपने निर्णय के बारे में सूचित नहीं किया है। उनके पास आईपीएल फ्रेंचाइजियों से टीम निदेशक/टीम मेंटॉर बनने के लिए कई प्रस्ताव हैं, जो बहुत कम भागीदारी के साथ मोटी रकम है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…