शुभमन गिल के लिए रोहित शर्मा ने बोली ऐसी बात, मुंबई की हार के बाद भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
Updated on
27-05-2023 07:53 PM
अहमदाबाद: भारतीय बल्लेबाजी की युवा सनसनी शुभमन गिल (Shubman Gill) की शतकीय पारी और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के पांच विकेट के दम पर गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को 62 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही गुजरात आईपीएल में लगातार दूसरे फाइनल में पहुंच गई है। गुजरात की टीम रविवार को यहां होने वाले फाइनल में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। सलामी बल्लेबाज गिल ने इस मुकाबले में 60 गेंदों पर 129 रनों की तूफानी पारी खेली।
क्या बोले रोहित शर्मा?
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा- यह एक अच्छा टोटल था, शुभमन ने अच्छी बल्लेबाजी की। विकेट अच्छा था लेकिन हमने 25 रन अधिक दे दिए। जब हमने बल्लेबाजी की तो हम काफी पॉजिटिव थे।लेकिन साझेदारी नहीं कर सके। ग्रीन और सूर्या ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हम ट्रैक से उतर गए। हमने पावरप्ले में विकेट खोए और इस तरह की चेज में ऐसा नहीं कर सकते।
गिल जारी रखें फॉर्म
10 दिन बाद ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने वाला है। 7 जून से टीम इंडिया ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला खेलेगी। शुभमन गिल उसमें रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित शर्मा ने कहा- शुभमन को श्रेय देना चाहिए, वह शानदार फॉर्म में है और मुझे उम्मीद है कि वह इसे जारी रखेगा। ये बोलने के बाद रोहित हंसने भी लगे। इसके बाद उनका इंटरव्यू ले रहे कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
28 मई को फाइनल
31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला गया था। अब 28 मई को इन्हीं दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का फाइनल भी खेला जाएगा। मैदान भी वही होगा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…