वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार दिखे रोहित शर्मा, पत्नी रितिका के साथ कहां घूम रहे
Updated on
27-11-2023 02:53 PM
नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को 19 नवंबर को अहमदाबाद में ICC वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार मिली। इसके बाद से रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। रोहित को आखिरी बार फाइनल के अगले दिन मुंबई में एयरपोर्ट पर देखा गया था। फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा के चेहरे पर दुख साफ दिख रहा था और उन्होंने खुद को लोगों की नजरों से दूर कर लिया।
इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
वर्ल्ड कप फाइनल के एक हफ्ते बाद रोहित शर्मा पहली बार सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए। उन्होंने पत्नी रितिका सजदेह के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। रितिका के कंधे पर हाथ रखकर रोहित कहीं टहल रहे हैं। हालांकि उन्होंने लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन फोटो देखने से मालूम पड़ रहा है कि यह यूरोप में कहीं का है।
वर्ल्ड कप में जमकर बोला था बल्ला
रोहित शर्मा ने ICC वनडे विश्व कप 2023 में बल्ले से धमाल मचाया था। वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। उन्होंने वर्ल्ड कप की 11 पारियों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा का रहा।
साउथ अफ्रीका में खेलते दिखेंगे
भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। रोहित शर्मा को इस फॉर्मेट में करीब एक साल से खेलने का मौका नहीं मिला है। अगले महीने भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। उस सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। अभी तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका में कभी भी टेस्ट सीरीज को अपने नाम नहीं किया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…