रोहित शर्मा का सबसे बड़ा सिरदर्द हुआ चोटिल, बॉक्सिंग डे टेस्ट से हो सकता है बाहर
Updated on
18-12-2024 02:56 PM
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत को हमेशा परेशान करते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हेड भारत की हार के कारण बने। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के डे नाइट टेस्ट में उनके शतक की वजह से भारत को हार मिली। गाबा टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल परिस्थिति में थी। हेड ने आकर शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया की टीम 400 से पार पहुंचने में सफल रही।
ट्रेविस हेड हुए चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड चोटिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान हेड परेशानी में दिख रहे थे। 19 गेंदों पर हेड के बल्ले से 17 रनों की पारी निकली। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इसके बाद वह फील्डिंग करने के लिए भी नहीं उतरे। उन्हें ग्रोइन इंजरी है। भारत की दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने हेड की जगह सब्सीट्यूट खिलाड़ी को मैदान पर उतरा। सीरीज के 3 मैच में वह 409 रन बना चुके हैं। अन्य किसी को 250 रन भी नहीं हैं।
हेड से किया गया सवाल
ट्रेविस हेड को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। इंटरव्यू के दौरान रवि शास्त्री ने हेड से उनकी इंजरी के बारे में भी सवाल किया। इसके जवाब में 30 साल के बाएं हाथ के बल्ले ने कहा- बस थोड़ा सा दर्द है लेकिन मैं ठीक हो जाऊंगा। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेविस हेड सीरीज के चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।
हेजलवुड हो चुके सीरीज से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उन्हें काफ इंजरी है। वह गाबा टेस्ट के बीच में ही चोटिल हो गए। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को दो ही तेज गेंदबाजों को ज्यादा समय गेंदबाजी करनी पड़ी। अब अगर हेड भी चोट की वजह से मेलबर्न टेस्ट नहीं खेलते हैं तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…