रोहित शर्मा का इश्क वाला लव, पत्नी रितिका के फोन के लिए पानी कूद गए हिटमैन
Updated on
17-06-2023 08:39 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ छुट्टियों पर हैं। रोहित की कप्तानी में हाल ही टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी। इस कारण उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया। हालांकि वह अब एक खास वजह से चर्चा में हैं। दरअसल पत्नी रितिका के साथ छुट्टियां मना रहे रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की है।
वहीं उनकी पत्नी रितिका ने भी एक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा उनके फोन के पानी में कूद गए। रितिका ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'मेरे फोन को बचाने के लिए इस आदमी ने पानी में छलांग लगा दी। रितिका के इस प्यारी स्टोरी को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने WTC में मिली हार की निराशा के साथ रोहित शर्मा को ट्रोल भी किया है।
रोहित की कप्तानी में पहला WTC फाइनल
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने मैदान पर उतरी थी। इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। इस तरह टीम इंडिया को लगातार दो WTC के फाइनल में हार झेलनी पड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही थी। वहीं टीम चयन को लेकर भी काफी उलझने रही। प्लेइंग इलेवन में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं किया गया था। ऐसी कई गलतियां रही जिसके कारण फाइनल में भारत को निराशा हाथ लगी।
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के खेलेगी दो टेस्ट मैच
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया को अब वेस्टइंडीज का दौरा करना है। हालांकि खिलाड़ी अभी ब्रेक पर है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारत को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले महीने 12 जुलाई से हो रही है। वहीं वनडे सीरीज 27 जुलाई से खेला जाएगा जबकि टी20 सीरीज का आगाज 3 अगस्त से होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…