Select Date:

रोहित शर्मा का बेरहम फैसला... किसका करियर बर्बादी से बचाने को ईशान किशन की चढ़ाई बलि!

Updated on 10-01-2023 08:08 PM

नई दिल्ली: रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं और उसके साथ ही उस इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं, जिसका हिस्सा ईशान किशन हैं। ईशान किशन गजब के फॉर्म में भी हैं और उनके अपने साथी भी हैं। लेफ्ट-राइट का शानदार कॉम्बिनेशन भी बन रहा है। जब सब कुछ उम्मीद और रिक्वायरमेंट के अनुसार है तो सवाल यह है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने को रोहित शर्मा आखिर तैयार कैसे हो गए? क्या वह और टीम मैनेजमेंट वाकई शुभमन गिल को मौका देना चाहते हैं या बात कुछ और ही है।

शुभमन गिल को मौका देने के पीछे छिपा है बड़ा राज

रोहित शर्मा के बयान पर जाएं तो उसका अर्थ साफ है कि शुभमन गिल ने अच्छा किया है और कप्तान उन्हें मौका देना चाहते हैं। इसमें कोई शक भी नहीं है, लेकिन क्या वाकई यह इतना साफ और सरल है, जितना दिखाई देता है? एक नजर में तो हां, लेकिन दूसरे नजरिए से देखेंगे तो यह वैसा नहीं है। ईशान किशन को बाहर रखने से शुभमन गिल को ओपनिंग में मौका मिला जाएगा और एक बात होगी, जो रोहित नहीं कह सके।

केएल राहुल को मिलेगा सीधा फायदा

दरअसल, टीम में दो ही विकेटकीपर हैं- ईशान किशन और केएल राहुल। अब जब ईशान किशन नॉकआउट हो गए तो बचे केएल राहुल। यानी ईशान किशन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल दस्ताना संभालेंगे। इस बात की चर्चा सबसे अधिक थी कि सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में रखने से किसे टीम से बाहर होना पड़ेगा? एक ही जवाब मिल रहा था, वह यह कि केएल राहुल को बाहर बैठना होगा, क्योंकि ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ कुछ ही दिनों पहले दोहरा शतक जड़ते हुए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

हालांकि, रोहित के इस बयान से सारा मामला ही उल्टा हो गया। पहला सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, जबकि केएल राहुल भी बाहर नहीं होंगे। दूसरी ओर, ईशान किशन के बाहर होने से ही यह सारा समीकरण बैठ सकता है, क्योंकि शुभमन गिल तो विकेटकीपिंग करेंगे नहीं। इस फैसले से विकेटकीपर भी मिल गया और टीम भी सेट हो गई। यानी केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं रखा जाएगा।

अगर इस गणित को समझना है तो रिकॉर्ड की मदद भी ले सकते हैं। दरअसल, ईशान किशन और शुभमन गिल की तुलना में केएल राहुल का हालत बेहद खराब है। ईशान और गिल ने तो हर मौके पर खुद को साबित किया है, लेकिन हाल ही में उपकप्तानी गंवाने वाले केएल राहुल इस मामले में काफी पीछे हैं। केएल राहुल पिछले वर्ष उनके बल्ले से 10 मैचों में सिर्फ 251 रन ही निकले थे, जबकि औसत बेहद मामूली 27.88 का रहा था।

ऐसे में अगर रोहित केएल राहुल का नाम लेकर ईशान को बाहर करते तो हर कोई सवाल करता, लेकिन उन्होंने इस फैसले के लिए गिल का सहारा लिया, जो बेरहम माना जा सकता है। एक ओर, गिल और ईशान हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अंदर-बाहर होते रहे हैं तो दूसरी ओर केएल राहुल हैं, जो खराब प्रदर्शन के बावजूद एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप खेल गए। संभवत: यहां श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता तो उनके करियर पर ही खतरा मंडराने लगता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.