Select Date:

एंडरसन की हवा में लहराती बॉल पर बोल्ड हुए रोहित : स्टोक्स ने पीछे दौड़ते हुए पकड़ा डाइविंग कैच

Updated on 05-02-2024 12:42 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारत ने तीसरे दिन मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 399 रन का टारगेट दिया और शाम होते-होते एक झटका भी दे दिया। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 332 रन बनाने हैं।

रविवार को भारत ने दूसरी पारी में 28/0 से खेलना शुरू किया और 255 रन पर टीम ऑलआउट हो गई। इस दौरान कई रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। पहले सेशन में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को हवा में लहराती बॉल पर बोल्ड कर दिया। इसी सेशन में शतकवीर शुभमन गिल (104 रन) को DRS से दो जीवनदान मिले।

1. एंडरसन की एंगल बॉल को समझ नहीं पाए रोहित
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 7वें ओवर की चौथी बॉल गुड लेंथ पर डाली। यह बॉल हवा में लेग की ओर लहराते हुए ऑफ-मिडिल स्टंप पर गिरी। ऐसे में रोहित को लगा कि बॉल लेग स्टंप की ओर स्विंग करेगी, लेकिन इसके उलट बॉल आउट स्विंग हो गई और रोहित चकमा खा गए।

भारतीय कप्तान ने डिफेंस करके बॉल की लाइन कवर करने की कोशिश की, लेकिन बाहर जा रही बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर ऑफ स्टंप पर लगी और रोहित शर्मा के ऑफ स्टंप को उखाड़ते हुए ले गई।

2. गिल को DRS से 2 जीवनदान
भारत के लिए सेंचुरी जमाने वाले शुभमन गिल को 2 बार DRS में जीवनदान मिला। पहली बार वे 10वें ओवर में बचे। तब गिल ने टॉम हार्टले की चौथी गेंद पर फ्रंट फुट शॉट खेला और बॉल उनके पैड पर लगी। अंपायर ने हार्टले की अपील पर उन्हें आउट करार दिया। गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत की और रिव्यू लेने का फैसला लिया। अल्ट्राएज में देखा गया कि बॉल पैड पर लगने से पहले उनके बैट पर लगी थी। इस कारण अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

गिल को दूसरा जीवनदान एंडरसन की बॉल पर मिला। 11वें ओवर में एंडरसन ने वॉबल सीम फेंकी, जो गिल के पैड पर लगी। एंडरसन की अपील पर अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया। इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने रिव्यू की मांगा, लेकिन रिप्ले में देखा गया कि बॉल स्टंप्स पर लग रही है, लेकिन अंपायर्स कॉल के कारण गिल को जीवनदान मिला। अंपायर अपने फैसले पर टिके रहे।

3. बेन स्टोक्स ने पकड़ा बैकवर्ड रनिंग कैच
28वें ओवर में बेन स्टोक्स ने कमाल की फील्डिंग दिखाई। ओवर की पहली बॉल टॉम हार्टले ने फुल लेंथ डिलिवरी फेंकी। इस पर अय्यर ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। अय्यर के बल्ले से बॉल कनेक्ट नहीं हुई और लॉन्ग ऑफ की ओर चली गई। बेन स्टोक्स ने बिल्कुल भी समय नहीं गंवाया और 22 मीटर की दूरी तय करते हुए पीछे से शानदार कैच लपक लिया।

4. अश्विन को मिला जीवनदान
आर अश्विन को भारत की दूसरी पारी के 68वें ओवर में जीवनदान मिला। टॉम हार्टले की बॉल पर अश्विन ने ड्राइव किया और गेंद उनके बल्ले से लगकर पीछे की और गई। पीछे खड़े जैक क्रॉले के हाथ से बॉल फिसल गई और उन्होंने उनका कैच ड्रॉप कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.