पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा, वर्ल्ड कप में दिखेगा रोहित का हिटमैन रूप, ठोकेंगे इतने शतक
Updated on
26-08-2023 01:35 PM
नई दिल्ली: भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। इसके लिए भारतीय फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। टीम इंडिया ने 10 साल पहले आईसीसी चैंपयंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। उसके बाद से टीम कोई भी आईसीसी इवेंट अपने नाम नहीं कर पाई है। ऐसे में भारत के पास आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का अच्छा मौका होगा
टीम इंडिया का विश्व कप में पहला मैच 7 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। वहीं इस मेगा इवेंट से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि रोहित वर्ल्ड कप में कितने शतक ठोकने वाले हैं।
आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है कि रोहित कम से कम 3 सेंचुरी वर्ल्ड कप में जड़ने वाले हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,'रोहित शर्मा ने 9800 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 30 शतक बनाए हैं, लगभग 49 का औसत और 90 का स्ट्राइक रेट है। एशिया में भी लगभग ऐसा ही है। तो आप मान सकते हैं कि रोहित शर्मा आपको धोने वाले है। यदि वह सभी 9 मैच खेलते हैं, तो उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में दो शतक और एक डैडी शतक बनाना चाहिए। मैं इसकी उम्मीद कर रहा हूं।' रोहित शर्मा ने इस साल के शुरुआत में नयूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे शतक लगाया था।
चरम पर एशिया कप की तैयारी आईसीसीस वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले एशिया कप भी खेला जाना है। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बेगलुरु में भारतीय टीम का कैंप लगा है। जहां सभी खिलाड़ी एशिया कप के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…