जिसका सपना देख रहे थे रोनाल्डो, मेसी ने जीता वही खिताब, CR7 की बादशाहत अब खत्म!
Updated on
28-02-2023 08:07 PM
नई दिल्ली: अर्जेंटीना फुटबाॉल टीम के स्टार और दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी को सोमवार 27 फरवरी को 2022 के लिए पेरिस में फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। उन्होने काफी समय इंतजार करने के बाद दिसंबर 2022 में अपना पहला फीफा वर्ल्डकप जीता था। जिसका आयोजन कतर में किया गया था। 35 साल के मेसी ने फ्रांस के खिलाफ खेले गए वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में अपनी टीम के लिए दो अहम गोल दागे थे। बता दें कि वह फाइनल मुकाबला 3-3 ड्रॉ होने के बाद पेनल्टीज में गया था। जिसको अर्जेंटीना ने जीतकर 36 साल के बाद वर्ल्डकप की सुनहरी ट्रॉफी अपने नाम की थी।
लियोनल मेसी के अलावा अर्जेंटीना को वर्ल्डकप जिताने वाले उनके कोच लियोनल स्केलोनी को फीफा का कोच ऑफ द ईयर 2022 के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं बल्कि अर्जेंटीना को 36 साल के लंबे समय के बाद वर्ल्डकप जिताने में उनके कीपर एसी मार्टीनेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए उन्हे भी सोमवार को 2022 के लिए फीफा के गोलकीपर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
मेसी ने पूरे किए अपने 700 क्लब गोल
आपको बता दें कि लियो मेसी ने हाल ही में ओलिम्पिक डी मार्सिले के खिलाफ लीग 1 में पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलते हुए इतिहास रचा था। दरअसल, उन्होने अपने कल्ब करियर के 700 गोल पूरे किए थे। जिसमें उनको असिस्ट किसी और ने नही बल्कि पीएसजी के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे ने किया था। मेसी ने क्लब के लिए खेलते हुए 682 गोल अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना के लिए दागे थे। जबकि 28 गोल वह अब पीएसजी के लिए भी मार चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…