39 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का कमाल जारी, सऊदी लीग के सीजन में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड तोड़ा
Updated on
28-05-2024 05:29 PM
रियाद: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग फुटबॉल सत्र का अंत सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड के साथ किया है। अल नासर की अल इतिहाद पर 4-2 की जीत के दौरान रोनाल्डो ने विजेता टीम की ओर से दो गोल दागे। इसके साथ ही लीग में उनके गोलों की संख्या 35 हो गई। पुर्तगाल के रोनाल्डो ने अब्दररजाक हमदल्लाह का रिकॉर्ड तोड़ा है। हमदल्लाह ने 2019 में हुई लीग में 34 गोल दागे थे।
चार लीग में टॉप स्कोरर रह चुके
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सीजन सऊदी प्रो लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है जब रोनाल्डो ने किसी लीग के सीजन में सबसे ज्यादा गोल किए हैं। यह चौथी लीग है जिसके सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा गोल किए हैं। स्पेन में होने वाली ला लिगा में रोनाल्डो ने तीन बार सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने का कारनामा किया। इंग्लैंड की प्रीमियर लीग और इटली की सीरी ए में भी वह एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल दाग चुके हैं।
दूसरे नंबर पर रही रोनाल्डो की टीम
अल नासर की टीम 82 अंक के साथ लीग में दूसरे स्थान पर रही। टीम स्थानीय दावेदार अल हिलाल से 14 अंक पीछे रही जिसने दो हफ्ते से भी अधिक समय शेष रहते चैंपियनशिप जीत ली थी और सोमवार को सत्र का अंत 34 दौर की लीग में अजेय रहते हुए किया। टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में अल वेहदा को 2-1 से हराया। अल हिलाल की टीम नेमार की गैरमौजूदगी में भी विरोधी टीमों पर आसानी से दबदबा बनाने में सफल रही। नेमार पिछले साल अगस्त में पेरिस सेंट जर्मेन को छोड़कर इस टीम से जुड़े थे लेकिन अक्टूबर में एसीएल की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…