Select Date:

रूट ने हैदराबाद टेस्ट में तोड़े तेंदुलकर-पोंटिंग के रिकॉर्ड भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप स्कोरर

Updated on 29-01-2024 01:12 PM

भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन की पराजय झेलनी पड़ी है। रविवार को 231 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया दूसरी पारी में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में ओली पोप (196 रन) के दम पर 420 रन बनाए और 230 रन की बढ़त हासिल की।

इससे पहले, भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए और इंग्लैंड को 190 रन पर सिमेटकर 190 रन की बढ़त हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले के दौरान कुछ रिकॉर्ड बने, तो कुछ रोचक फैक्ट भी सामने आए। हैदराबाद टेस्ट में जो रूट भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा।

रूट भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप स्कोरर बने
इंग्लैंड के जो रूट ने पहली पारी में 29 रन बनाए और दूसरी पारी में 2 रन ही बना सके। पहली पारी में 10वां रन बनाते ही रूट ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वे इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। भारत के खिलाफ उनके नाम 2557 रन हो गए। सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2535 टेस्ट रन बनाए हैं।

रूट भारत के खिलाफ टेस्ट के टॉप स्कोरर, पोंटिंग को पीछे छोड़ा
जो रूट भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। रूट ने दूसरी पारी में 2 रन बनाते ही पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। रूट ने 2557 और पोंटिंग ने 2555 टेस्ट रन बनाए हैं। इतने रन बनाने में रूट को 25 मैच लगे, जबकि पोंटिंग ने 29 मैचों में इतने रन बनाए थे।

अश्विन के WTC में 150 विकेट पूरे
रविचंद्रन अश्विन के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 154 विकेट हो गए हैं। वे टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन (174 विकेट) और तेज गेंदबाज पैट कमिंस (169) संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। अश्विन 31 मैच खेल चुके हैं, कमिंस ने 40 और लायन ने 41 मैच खेले हैं।

जडेजा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 विकेट पूरे
रवींद्र जडेजा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 विकेट पूरे हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में 280, वनडे 220 और टी-20 में 53 विकेट हासिल किए हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले 7वें भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले (953 विकेट), रविचंद्रन अश्विन (720 विकेट), हरभजन सिंह (707 विकेट), कपिल देव (687 विकेट), जहीर खान (597 विकेट) और जवागल श्रीनाथ (551 विकेट) यह कारनामा कर चुके हैं।

केएल राहुल के भारतीय पिचों पर एक हजार रन
राहुल ने भारतीय पिचों पर एक हजार टेस्ट रन बना लिए हैं। उन्होंने रेहान अहमद के खिलाफ सिक्स लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया। पहली पारी में राहुल ने 86 रनों की पारी खेली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.