Select Date:

पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट में रूट दोहरे शतक के करीब:हैरी ब्रुक ने भी सेंचुरी जमाई, इंग्लैंड का स्कोर 400 पार

Updated on 10-10-2024 02:31 PM

इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 492 रन बना लिए हैं। जो रूट और हैरी ब्रूक नाबाद हैं। रूट 176 रन बनाकर दोहरे शतक के करीब हैं। जबकि हैरी ब्रुक ने 141 रन बना लिया है। दोनों के बीच नाबाद 243 रन पार्टनरशिप हो चुकी है। बेन डकेट (84 रन) को आमिर जमाल ने LBW आउट किया।

रूट टेस्ट में इंग्लैंड के टॉप स्कोरर बन गए हैं। रूट ने अपने ही देश के पूर्व ओपनर एलिस्टर कुक (12472 रन) को पीछे छोड़ा। वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं।

शाहीन ने तोड़ी सेंचुरी पार्टनरशिप, क्रॉले 78 रन बनाकर आउट 

पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने क्रॉले और रूट की सेंचुरी पार्टनरशिप ब्रेक की। उन्होंने जैक क्रॉले (78 रन) को आमिर जमाल के हाथों कैच किया। क्रॉले ने 64 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। जबकि रूट ने 32 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। इंग्लिश टीम ने दिन की शुरुआत 96/1 के स्कोर से की।

इससे पहले, दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने कप्तान ओली पॉप का विकेट गंवाया। उन्हें नसीम शाह ने दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेज दिया था।

पाकिस्तान पहली पारी में 556 रन पर ऑलआउट 

पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 556 रन पर ऑलआउट हो गई। मंगलवार, 8 अक्टूबर के तीसरे सेशन में सलमान अली आगा ने सेंचुरी पूरी की। वे 104 रन बनाकर नॉटआउट रहे, उनके सामने शाहीन अफरीदी 26 और अबरार अहमद 3 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने 3 विकेट लिए, 2-2 विकेट गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स को मिला। जबकि 1-1 सफलता क्रिस वोक्स, शोएब बशीर और जो रूट के हाथ लगी।

पहले दिन पाकिस्तान से 2 प्लेयर्स के शतक 

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम से अब्दुल्लाह शफीक और शान मसूद ने सेंचुरी लगाई। शफीक 102 और मसूद 151 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने दूसरे विकेट लिए 253 रन की पार्टनरशिप भी की। टीम ने 4 विकेट खोकर 328 रन बनाए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.