रोवमैन पॉवेल ने नहीं की खुद की परवाह, 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए दांव पर लगा दिया करियर
Updated on
27-03-2023 08:09 PM
सेंचुरियन: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज (SA vs WI) के बीच रविवार को टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में खूब रन बरसे। पहले बैटिंग करते हुए सेंचुरियन के मैदान पर वेस्टइंडीज ने 258 रन ठोक दिये। तीसरे नंबर पर खेलने उतरे जॉनसन चार्ल्स ने शतक बनाया था। इस स्कोर के बाद टीम की जीत तय दिख रही थी लेकिन साउथ अफ्रीका के इरादे कुछ और थे। 7 गेंद रहते हुए क्विंटन डि कॉक की शतकीय पारी ने मेजबान टीम को मुकाबले में जीत दिला दी।
पॉवेल ने जीता दिल
वेस्टइंडीज यह मुकाबला भले ही हार गया लेकिन टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल दिल जीत गए। इसकी वजह है मैदान पर हुई घटना। तीसरे ओवर की 5वीं गेंद को डि कॉक ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेला। गेंद पकड़ने के लिए वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल भागे। गेंद बाउंड्री लाइन के करीब थी और 5 साल का बॉल बॉय उसे उठाने की कोशिश करने लगा।
पॉवेल डाइव मारकर गेंद को रोक सकते थे। उन्होंने डाइव नहीं लगाई लेकिन उनकी स्पीड इतनी ज्यादा थी कि बच्चा चोटिल हो सकता था। ऐसे में उन्होंने अपने भागने का डारेक्शन बदल दिया लेकिन स्पीड की वजह से एलईडी एड बोर्ड से जा टकराए। पॉवेल ने बच्चे को बचाने की कोशिश में खुद चोटिल हो गए। इसके बाद खेल का काफी देर रोकना पड़ा। फिजियो ने आकर उन्हें चेक दिया। हालांकि पॉवेल की चोट गंभीर नहीं थी और उन्होंने फील्डिंग करना जारी रखा।
सोशल मीडिया पर वाहवाही
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रोवमैन पॉवेल को फैंस स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का अवॉर्ड देने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका पर सवाल भी उठ रहे हैं। क्योंकि इतने कम उम्र के बच्चे को बॉल बॉय बनाने से हमेशा चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…