रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार मिली दूसरी हार, मुंबई इंडियंस 15 रन से जीती, रोचक हुआ पॉइंट्स टेबल
Updated on
27-01-2026 01:05 PM
नई दिल्ली: वडोदरा के बीसीए कोटांबी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला आज यानी 26 जनवरी को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 15 रन से जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की जीत के साथ पॉइंट्स टेबल और भी ज्यादा रोचक हो गया है।
आरसीबी हार के बाद भी 7 मैचों में 10 अंक के साथ टॉप पर है। मुंबई इंडियंस बेहतर नेट रन रेट के चलते 7 मैच में 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स तीसरे तो गुजरात जायंट्स चौथे नंबर पर 6-6 अंक के साथ है। दोनों टीमों में बस नेट रन रेट का फर्क है। यूपी वॉरियर्स 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। इसी के साथ नॉकआउट की रेस अब और भी रोचक हो गई है। अब भी तय नहीं है कि कौनसी टॉप तीन टीमें रहने वाली हैं।
कुछ ऐसा रहा मुंबई और बेंगलुरु का मैच
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए थे। नेट साइवर ब्रंट ने नाबाद 100 रन बनाए। हेली मैथ्यूज ने भी 56 रन की पारी खेली। लॉरेन बेल ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लार्क के खाते में भी आया।आरसीबी 200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना पाई। ऋचा घोष ने 90 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन, वह अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाईं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। नादिन डी क्लार्क ने 28 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 6 रन बनाकर ही आउट हो गईं। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हेली मैथ्यूज ने लिए। 2-2 विकेट शबनिम इस्माइल और अमेलिया केर को मिले।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…