आसानी से आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच जाएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ये रहा समीकरण?
Updated on
13-05-2023 08:15 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का आईपीएल 2023 (IPL 2023) में प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है। 9 मैचों के बाद टीम को 10 पॉइंट थे। उनका प्लेऑफ में जाना तय माना जा रहा था क्योंकि बल्लेबाज के साथ ही गेंदबाज फॉर्म में थे। लेकिन फिर लगातार दो मैचों में दो करारी हार मिली। दिल्ली ने 182 और मुंबई इंडियंस ने 200 का लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इन दो हार के बाद फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी के 11 मैचों में 10 पॉइंट हैं। टीम टेबल में छठे नंबर पर है। लेकिन अभी भी यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है।
आरसीबी को तीनों मैच जीतने होंगे
अभी मान लेते हैं कि गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना तय है। ऐसे में सिर्फ एक स्थान बचता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 मई को राजस्थान रॉयल्स, 18 को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 को गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तो सबसे पहले टीम को इन तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। ऐसा होता है तो उसके 16 पॉइंट हो जाएंगे।
आरसीबी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के पास भी 16 पॉइंट तक पहुंचने का मौका है।ले किन आरसीबी अपने तीनों मैच जीतती है तो राजस्थान और हैदराबाद 14 पॉइंट तक ही पहुंचेंगे।
पंजाब और लखनऊ से खतरा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से तीनों मैच जीतने के बाद भी खतरा रहेगा। हालांकि इन दोनों को एक-एक मैच हारना होगा। हालांकि मुंबई इंडियंस अपने दोनों मैच हार जाती है तब भी आरसीबी का काम हो जाएगा। लेकिन ये सभी समीकरण तभी काम करेंगे, जब फाफ डु प्लेसिस की टीम अपने सभी मैच जीत लेंगी। एक भी हार टीम को आईपीएल 2023 से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। क्योंकि आरसीबी का नेट रनरेट भी -0.345 है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…