Select Date:

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 जल्द होगी लांच

Updated on 13-02-2022 07:25 PM

- टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है भारतीय सड़कों पर 
नई दिल्ली । स्वदेशी कंपनी  रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 जल्द लांच होने वाली है। बीते 6 महीनों में कई मौकों पर रॉयल एनफील्ड की अपकमिंग मोटरसाइकल को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है, जिसमें रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 बाइक भी शामिल है। एडवेंचर सेगमेंट की इस बाइक को सस्ती हिमायलन माना जा रहा है, क्योंकि यह देखने में कुछ हद तक हिमायलन जैसी होगी। 
हालांकि, इसमें हिमायलन के मुकाबले काफी सारे डिजाइन और फीचर एलिमेंट्स की कमी देखने को मिल सकती है।हाल ही में अपकमिंग रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 से जुड़ीं कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं, जिसमें पता चला है कि इसमें विंडस्क्रीन के साथ ही फ्रंट फेंडर और फ्रंट एवं रियर रैक्स नहीं होंगे। इसके साथ ही स्क्रैम 411 में 19 इंच की फ्ंट व्हील होगी। मौजूदा हिमायलन में 21 इंच की फ्रंट व्हील है। इसके साथ ही टर्न इंडिकेटर भी अलग डिजाइन का होगा। बाद बाकी  स्क्रैम  411 में हिमालयन की तरह ही सर्कुलर हेडलैंप, रियर व्यू मिरर, वायर स्पोक व्हील, स्प्लिट सीट्स और सिंगल पीस ग्रैब रेल के साथ ही अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट देखने को मिलेंगे। ज्यादातर संभावना है कि स्क्रैम 411 में भी अपडेटेड हिमालयन की तरह टर्न-बाई-टर्न नैविगेशन की सुविधा देखने को मिलेगी।अपकमिंग रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 में हिमालयन की तरह ही 411सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 24.3बीएचपी की पावर और 32 एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। 
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड इस साल अलग-अलग सेगमेंट में कई खास मोटरसाइकल लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें कम्यूटर सेगमेंट में हंटर 350 के साथ ही टूरर और क्रूजर सेगमेंट में शॉटगन 650 और सुपर मीटियॉर 650 जैसी पावरफुल बाइक्स होंगी।स्क्रैम 411 को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड की नई एडवेंचर बाइक स्क्रैम 411 को 2 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.