Select Date:

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं होने पर आया आरआरआर की टीम का रिएक्शन, अकादमी से अब की ये बड़ी रिक्वेस्ट

Updated on 21-09-2022 06:48 PM

एसएसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर कुछ दिनों से बज बना हुआ था कि फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होगी। बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि यहां भी फिल्म अपने नाम बड़ी उपलब्धि करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरआरआर 95 अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की तरफ से ऑफिशयल एंट्री में रह गई है। इस खबर को सुनकर फिल्म के फैंस निराश हुए। अब इस मामले पर फिल्म की टीम का भी रिएक्शन आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस डिस्ट्रब्यूटर, वैरियंस फिल्मस ने अकादमी को फिल्म को ऑल कैटेगरी के लिए देखने की रिक्वेस्ट की है। 

वैरियंस फिल्म्स के अध्यक्ष डायलन मार्चेटी ने कहा, 'पिछले 6 महीनों में हमने एसएस राजामौली की आरआरआर को वैश्विक दर्शकों के लिए लाए गए आनंद को देखा है। हमने देखा कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 140 मिलियन डॉलर कमाए और भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है और इसके साथ ही 14 सप्ताह से अधिक समय तक नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर ट्रेंड करने वाली इतिहास की पहली फिल्म है।'

डायलन ने आगे कहा, हमने थिएटर्स में फिल्म की भीड़ देखी और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह देखा। इसके अलावा दुनिया के बाकी देशों से भी हमने फिल्म की तारीफ सुनी। वे कहते थे कि ये अब तक की सबसे शानदार फिल्म है जो उन्होंने देखी। अब हम सभी श्रेणियों में आरआरआर पर विचार करने के लिए अकादमी को गर्व से आमंत्रित करते हैं।

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआर को बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टर, ओरिजनल स्क्रीनप्ले, लीड एक्टर (जूनियर एनटीआर और राम चरण), सपोर्टिंग एक्टर (अजय देवगन), सपोर्टंग एक्ट्रेस (आलिया भट्ट), ओरिजनल सॉन्ग (नाटु नाटु), ओरिजनल स्कोर (एम एम कीरावाणी), सिनेमाटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, फिल्म एडिटिंद, कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, साउंड और विजुअल इफेक्ट्स के लिए सब्मिट किया है।

फिल्म अभी अकादमी स्ट्रीमिंग रूम पर उपलब्ध नहीं है। अकादमी अवॉर्ड बता दें कि लॉस एंजेलिस में 12 मार्च 2023 को होंगे।

आरआरआर की बात करें तो फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में थे। फिल्म 2 देशभक्तों भीम और अल्लूरी सीतारमन पर आधारित है। बता दें कि फिल्म ने यूएस में 115 करोड़ कमाए और ओवरसीज 200 करोड़।
 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.