WTC फाइनल से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में बवाल, डेविड वॉर्नर हुए बागी
Updated on
03-06-2023 07:56 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने क्रिकेट पर जमकर भड़ास निकाली। सिडनी हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में वॉर्नर ने कहा कि जिस तरह से बोर्ड ने मेरे कप्तानी पर प्रतिबंध के मामले पर काम किया है वह अपमानजनक है। बोर्ड ने इस मामले को निपटाने बजाय इसे और अधिक लंबा कर दिया है जो काफी निराशाजनक है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।
दरअसल वॉर्नर पर साल 2018 में कप्तानी से आजीवन बैन कर दिया गया था। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कोड ऑफ कंडक्ट में कुछ बदलाव किए जिसके तहत वॉर्नर अपने ऊपर लगे बैन को हटाने की अपील थी। हालांकि बोर्ड ने उनकी इस अपील पर अब तक पूरे तरीके से कोई फैसला नहीं सुनाया है।
क्यों लगा था डेविड वॉर्नर पर बैन?
यह पूरा मामला साल 2018 का है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी। इसी दौरे पर सैंड पेपर गेट कांड हुआ था। इस घटना में कैमरुन बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर कुछ रगड़ते हुए पाया गया था। इस पूरे मामले में यह पाया गया कि वह बॉल टेंपरिंग कर रहे थे और इसमें कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की भी संलिप्तता थी।
स्मिथ और वॉर्नर उस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और उपकप्तान थे। इसके बाद दोनों पर एक-एक साल का बैन लगा था जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा। इस प्रतिबंध में वॉर्नर पर आजीवन कप्तानी से बैन लगा दिया गया था।
अपने इंटरव्यू में वॉर्नर ने कहा, 'मैं इस पूरे मामले के कारण अपने खेल पर ध्यान नहीं लगा पा रहा हूं। टेस्ट मैच के दौरान लगातार मेरे पास कॉल आते रहे और मुझे खेल पर ध्यान देने के बजाए वकीलों से बात करनी पड़ रही थी। मेरे लिए यह अपमानजनक है और मुझे बहुत निराशा हुई है।'
बता दें कि वॉर्नर पिछले साल नवंबर में एक अपील दायर की थी। अपने इस अपील में वॉर्नर ने मांग की थी उन पर जो कप्तानी का बैन लगा है उसे हटा लिया जाए। इस पूरे मुद्दे पर वॉर्नर ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि, 'उनका इरादा मुझे अपमानित करने का था। मैं पैनल से चाहता था कि मेरे अपील पर एक बंद कमरे में सुनवाई हो लेकिन वह इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना चाहते थे, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…