Select Date:

बाहर बवाल तो अंदर भी धधक रही आग, प्रैक्टिस में यूं टक्कर देते दिखे केएल राहुल-शुभमन गिल

Updated on 28-02-2023 07:42 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 01 मार्च बुधवार से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच भारत ने आसानी के साथ जीत लिए थे। जहां नागपुर में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को एक पारी और 132 रनों से मात दी थी। वहीं दिल्ली के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त मिली।


ऐसे में अब रोहित शर्मा की सेना तीसरा टेस्ट भी अपने नाम कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंचना चाहेगी। जोकि जून में इंग्लैंड के ओवल के मैदान में खेला जाएगा। इसी के साथ अब भारत ने कंगारू टीम के खिलाफ खेले जाने वाले इंदौर टेस्ट के लिए कड़ा अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। जिसकी विडियो भी बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शुभमन गिल के नेट्स में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीर अब चर्चा में चल रही है।
दरअसल, अनुभवी केएल राहुल इस समय अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। राहुल को पहले दो टेस्ट मैचों में गिल के ऊपर मौका दिया गया था। लेकिन वह दोनो ही मुकाबलों में रन बनाने में असफल रहे। उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

उन्होने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 में रनों का अंबार लगाया था। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीजीटी में आउट ऑफ फॉर्म राहुल को उनसे पहले मौका देना सबकी समझ के परे रहा। हालांकि अब तीसरे टेस्ट के शुरू होने से पहले राहुल और गिल नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए। बहरहाल, अब यह देखना रोचक होगा कि इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन एक बार फिर फ्लॉप चल रहे केएल राहुल को मौका देगी या शुभमन गिल को बॉर्डर गावस्कर 2023 में अपना पहला टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.