Select Date:

सत्तारूढ़ सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में दिलचस्पी नहीं ले रही: राज्यपाल आरिफ

Updated on 20-09-2022 05:19 PM
  एलडीएफ के नेतृत्व वाली वाम सरकार के साथ गतिरोध के बीच, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को फटकार लगाई, जबकि कांग्रेस और भाजपा ने विजयन का इस्तीफा मांगा। खान ने कहा, "मैं लोगों को बताऊंगा कि उनके राज्य में क्या हो रहा है, क्योंकि सत्तारूढ़ माकपा सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में दिलचस्पी नहीं ले रही है। वे केवल उन लोगों को खत्म करना चाहते हैं जो उनका विरोध कर रहे हैं।"

लगभग दो घंटे की लंबी प्रेस वार्ता में राज्यपाल ने विजयन को निशाने पर लिया और कन्नूर के कुलपति के रूप में अपने नामित व्यक्ति की फिर से नियुक्ति का अनुरोध करते हुए अपने पत्र जारी किए।

खान ने कहा कि राज्य में शासन करने वाली माकपा काम कराने के लिए दबाव के हथकंडे अपना रही है।

खान ने कहा, "तीन साल पहले जब मैं कन्नूर में भारतीय इतिहास कांग्रेस में भाग ले रहा था, तब माकपा ने मुझे डराने की कोशिश की थी। मैं विजयन के मौजूदा सचिव के.के. रागेश से पूछना चाहता हूं कि क्या रागेश को यह पद पुरस्कार के रूप में दिया गया था?"

खान ने कहा, "अब, मुझ पर दो विधेयकों (विश्वविद्यालय संशोधन और लोकायुक्त) पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। मैं ऐसा नहीं करूंगा, क्योंकि यह विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से समझौता करता है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.