रन तो विराट कोहली से भी नहीं बन रहे, फिर चेतेश्वर पुजारा के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?
Updated on
24-06-2023 10:09 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। तीसरे नंबर पर खेलने वाले पुजारा को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि टीम में सिर्फ पुजारा का बल्ला ही शांत है। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की बैटिंग फेल रही। विराट कोहली की तो स्थिति पुजारा जैसी ही है, फिर भी वह टीम का हिस्सा बने हुए हैं। आइए देखते हैं 2020 के बाद टेस्ट में विराट और पुजारा का प्रदर्शन कैसा रहा है।
टेस्ट में विराट vs पुजारा
विराट कोहली टेस्ट में नंबर 4 और चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 पर खेलते हैं। 2020 से पुजारा ने भारत के लिए 28 टेस्ट खेले हैं। इसमें उनके नाम 29.69 की औसत से 1455 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली है। पुजारा की सबसे बड़ी पारी 102 रनों की रही है।
विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 2020 से अभी तक 25 टेस्ट खेले हैं। इसमें पूर्व कप्तान के बल्ले से 29.69 की औसत से 1277 रन निकले हैं। विराट ने भी पुजारा की तरह एक ही शतक लगाया है। लेकिन अर्धशतक 6 ही बनाए हैं। 2022 से तो विराट ने टेस्ट में एक ही बार 50 का आंकड़ा पार किया है।
दूसरी बार ड्रॉप हुए पुजारा
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का 2020 से प्रदर्शन लगभग एक ही जैसा है। फिर भी पुजारा को दूसरी बार टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया है। पिछले साल की शुरुआत में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेला था। उससे भी पुजारा को बाहर कर दिया गया था। वहीं विराट कोहली एक बार भी टीम से बाहर नहीं हुए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…