दिल्ली में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाजों के लिए कुछ होगा, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Updated on
26-04-2024 02:08 PM
नई दिल्ली: ऋषभ पंत के शानदार फॉर्म और बेहतरीन कप्तानी से आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को आईपीएल 2024 फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस से खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की तो कई में शर्मनाक हार भी झेली। पिछले चार मैचों में से तीन जीतकर वह अंकतालिका में छठे स्थान पर है। मुंबई का हाल भी कुछ ऐसा ही है। टीम को 8 मैच में 3 जीत मिली है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होगा।
कैसी होगी दिल्ली की पिच?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर इस सीजन दो मैच हुए हैं। दोनों ही मैचों में रनों की बरसात देखने को मिली है। एक बार फिर इस मैदान पर गेंदबाजों का बुरा हाल होना तय दिख रहा है। डे मैच होने की वजह से टॉस जीतने वाली टीम बैटिंग से सकती है क्योंकि दिल्ली की गर्मी में फील्डिंग करना आसान नहीं होगा। पहले बैटिंग करते हुए टीम को जीत हासिल करना है तो इस मैदान पर 220 से ज्यादा का स्कोर बनाना ही होगा।
दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ रही है। मैच के दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। मैच शुरू होने के समय दोपहर में साढ़े 3 बजे तापमान 3-38 के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच खत्म होने के समय भी यह 33 डिग्री के आसपास रहेगा। पहले फील्डिंग करने वाली टीम को चिलचिलाती धूप में मैदान पर आना पड़ेगा। विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…