चेपॉक में बरसेंगे रन या गेंदबाजी में बरपेगा कहर, जानें कैसा है क्वालीफायर 1 के लिए पिच और मौसम का हाल
Updated on
23-05-2023 09:03 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। इस सीजन में गुजरात और सीएसके की टीम दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही है। पहली टक्कर में गुजरात की टीम सीएसके पर भारी पड़ी थी। ऐसे में सीएसके की कोशिश होगी कि वह अपने घर में गुजरात से हार का बदला लेकर फाइनल का टिकट हासिल करें। हालांकि सीएसके के लिए यह जीत इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वह गुजरात को आईपीएल में अब तक नहीं हरा पाया है।
ऐसे में धोनी के घर में गुजरात को संभलकर मैदान पर उतरना होगा। हालांकि पहले क्वालीफायर मैच में अगर कोई टीम हार भी जाती है तो उसे एक दूसरा मौका मिलेगा लेकिन सीएसके और गुजरात में से कोई नहीं चाहेगी कि वह दूसरे क्वालीफायर के लिए जाए। दोनों की कोशिश होगी कि वह पहले क्वालीफायर में ही जीत हासिल फाइनल में अपनी जगह को सुरक्षित करें। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं पहले चेपॉक के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच के लिए कैसी रहेगी पिच और क्या है मौसम का हाल।
सीएसके बनाम गुजरात, पिच रिपोर्ट (CSK vs GT Pitch Report)
एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को अच्छी और एक समान उछाल के लिए जाना जाता है। इस कारण पिच से बल्लेबाजों को काफी अधिक मदद मिलने की उम्मीद रहती है। बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेलने सकने में सक्षम होते हैं। हालांकि बीच के ओवर्स में स्पिनर्स अपना दबदबा बना सकते हैं। ऐसे में जिस भी टीम ने स्पिन अटैक को अच्छे से संभाल लिया उसका मैच में जीतने की संभावना अधिक हो सकती है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। यहां के मैदान पर रनों का पीछा करते हुए टीम काफी सफल रही है।
वहीं आंकड़े की बात की जाए तो गुजरात और सीएसके की टीम ने कुल तीन बार इस लीग में एक दूसरे भिड़ चुकी है। हालांकि यह पहला मौका होगा जब गुजरात की टीम ने चेपॉक के मैदान पर खेलने उतरेगी। ऐसे में हार्दिक पंड्या ने एंड कंपनी के सामने चुनौती काफी मुश्किल होने वाली है।
कैसा रहेगा मौसम?
वहीं चेन्नई के तापमान की बात की जाए तो मौसम बिल्कुल साफी रहने की उम्मीद है। दिन का अधिक तापमान 32 डिग्री तक रहने की उम्मीद। हालांकि मुकाबला सामना को 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। ऐसे में उस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत तो रहेगी लेकिन उमस जरूर परेशान कर सकती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…