Select Date:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे टूटकर 82.77 पर पहुंचा

Updated on 19-12-2022 06:21 PM
सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.77 के स्तर पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी और घरेलू बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपये के मूल्य में गिरावट आई है.

इसको लेकर विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी की वजह से रूपये की गिरावट सीमित रही है.

आज यानी 19 दिसंबर को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया (Dollar vs Rupee) 82.80 पर कमजोर खुला. इसके बाद फिर कुछ बढ़त के साथ 82.77 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट को दर्शाता है.

आपको बता दें कि पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को डॉलर (Dollar) मुकाबले भारतीय रुपया (Indian Rupee) 82.75 पर लगभग सपाट बंद हुआ था.

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index)  0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.54 पर आ गया है.

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 79.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.