Select Date:

हमले में घायल भाई से मिलने भागे-भागे पटना पहुंचे, करीबी बोले- वो बात करने की हालते में नहीं

Updated on 23-06-2026 01:37 PM
बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्र‍िपाठी अपने भाई पर हुए जानलेवा हमले के बाद पटना पहुंच गए हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद के बाद पंकज के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ। परिवार जहां इस घटना के बाद सदमे में है, वहीं मुंबई में जैसे ही पंकज त्र‍िपाठी को यह खबर मिली, वह भागे-भागे पटना पहुंच गए हैं, जहां भाई का इलाज चल रहा है। हमले की यह घटना रविवार शाम को माधोपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बेलसंड गांव में हुई। भाई विजेंद्र नाथ तिवारी की हालत फिलहाल स्‍थ‍िर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को धारदार हथियार से हमले में विजेंद्र नाथ तिवारी को कई गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें पटना रेफर कर दिया गया। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि पंकज अपने भाई के पास रहने के लिए पटना पहुंच गए हैं।

करीबी ने कहा- अस्‍पताल में विजेंद्र की तबीयत अब स्‍थ‍िर है

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के एक करीबी ने बताया, 'पंकज अपने भाई से मिलने पटना पहुंच गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।' उन्होंने आगे बताया कि विजेंद्र नाथ को कई चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर है और जान को कोई खतरा नहीं है। दूसरी ओर, पंकज त्र‍िपाठी और परविार के बाकी लोग सदमे में हैं और बहुत चिंतित हैं।

पुलिस ने हथ‍ियार और खून से सने कपड़े बरामद किए

न्‍यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह हमला जमीन के पुराने विवाद के कारण हुआ। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने बताया कि गांव में संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। जांचकर्ताओं ने इस मामले में एक पड़ोसी, राजेश शाह को गिरफ्तार किया है। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने पुष्टि की है कि एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और कथित हथियार के साथ-साथ खून से सने कपड़े भी बरामद किए, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे आरोपी के हैं।

हमला करने वाला मुख्‍य आरोपी राजेश शाह गिरफ्तार

बिहार पुलिस का कहना है कि पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर हुए हमले का मुख्य आरोपी राजेश शाह ही है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। गोपालगंज पुलिस के एक विशेष अभियान के बाद आरोपी को पकड़ा गया। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह हमला जमीन विवाद और आपसी रंजिश का नतीजा हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।

मिट्टी भरवा रहे थे विजेंद्र नाथ तिवारी, तभी पीछे से हुआ हमला

पुलिस जांच के बारे में और जानकारी देते हुए सदर SDPO-2 राजेश कुमार ने IANS को बताया कि विजेंद्र नाथ तिवारी रविवार को अपने घर के पास मिट्टी भरवा रहे थे, तभी उन पर पीछे से हमला किया गया। यह पुराना विवाद जमीन को लेकर था। आरोपी ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से उन पर पीछे से हमला किया, जिससे कई गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का इलाज पटना में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है और मुख्य आरोपी समेत हमले में शामिल सभी लोगों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

सुपरस्‍टार भाई से उलट साधारण किसान की जिंदगी जीते हैं विजेंद्र तिवारी

पंकज त्र‍िपाठी जहां बॉलीवुड सुपरस्‍टार हैं, वहीं उनके बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी गांव में ही रहते हैं। वह खेती करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने उन अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, जो कथित तौर पर फरार हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच जारी रहने के दौरान दोषी पाए जाने वालों के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.