Select Date:

रसेल ने आखिरी ओवर में दिखाई कैरेबियाई मसल पावर, लगातार 3 छक्के लगाकर मुकेश कुमार की निकाली हवा

Updated on 21-04-2023 07:56 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल में काफी लंबे से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आ रहे हैं। वह केकेआर के मुख्य खिलाडियों में से एक हैं। हालांकि आईपीएल 2023 में वह अब तक अपनी छाप ढंग से नहीं छोड़ पाए हैं। लेकिन वह कितने योग्य हैं इस बात का छोटा सा ट्रेलर रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में दिखाया। रसेल ने अपनी ताबड़तोड़ हिटिंग से गेंदबाज के होश उड़ा दिए।
आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवर में लगाए बैक टू बैक 3 छक्के

बीते गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था, जिसमें कोलकाता की बल्लेबाजी काफी ज्यादा निराशाजनक रही। जेसन रॉय और आंद्रे रसेल के अलावा हर बल्लेबाज ने निराश किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने अपने जाल में कोलकाता के बल्लेबाजों को फसा कर रखा। नैट राइडर्स के 9 विकेट महज 96 रन पर गिर गए थे। उस समय 100 रन बनना भी मुश्किल लग रहा था। लेकिन अंत तक रसेल खड़े रहे, और फिर उन्होंने आखिरी ओवर में अपनी कैरेबियाई पावर दिखाई।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कोलकाता की पारी का आखिरी ओवर मुकेश कुमार डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर रसेल ने तीन लगातार लंबे छक्के लगाए। उनका यह रवैया देखकर फैंस को विंटेज रसेल की याद आ गई। उनके इन तीन छक्कों की बदौलत ही केकेआर 127 रन के टोटल तक पहुंच पाई। वहीं अब उनके इन मॉन्स्टर्स सिक्स की वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।
रसेल ने बनाए नाबाद 38 रन

मुश्किल विकेट पर आंद्रे रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गजब बल्लेबाजी की, जिस पर बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस पिच पर रसेल छक्कों में डील कर रहे थे। रसेल ने डीसी के खिलाफ 31 गेंद में 38 रन की अच्छी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 4 छक्के और एकमात्र चौका देखने को मिला। बहरहाल, यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से जीत लिया। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली की इस सीजन यह पहली जीत थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.